रायपुर में महिला अधिकारी से ऑनलाइन अभद्रता: अश्लील कॉल और तस्वीरें भेजकर किया परेशान, जांच शुरू

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला अधिकारी के साथ साइबर उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। पर्यटन मंडल से जुड़ी महिला कर्मचारी ने एक अज्ञात व्यक्ति पर फोन कॉल और मैसेज के जरिए अशोभनीय व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता टिकरापारा थाना क्षेत्र में रहती हैं उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 30 अप्रैल की सुबह एक अनजान नंबर से कॉल आया। बातचीत के दौरान कॉल करने वाले युवक ने मर्यादा से बाहर जाकर निजी और आपत्तिजनक बातें शुरू कर दीं। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। कुछ दिनों बाद, 4 मई को उसी नंबर से दोबारा कॉल और व्हाट्सऐप संदेश आने लगे। इस बार आरोपी ने सीमा लांघते हुए अश्लील तस्वीरें भेजीं, जिससे पीड़िता को गहरा मानसिक आघात पहुंचा। लगातार हो रही इस हरकत से महिला तनाव में है और उसकी निजी दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। महिला ने संबंधित मोबाइल नंबर पुलिस को सौंपते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। टिकरापारा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की सहायता से आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी जांच के आधार पर जल्द ही आरोपी तक पहुंचने और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

#CityStates #Raipur #Chhattisgarh #RaipurCyberCrime #WomenHarassmentCase #CgCrimeNews #OnlineHarassmentIndia #RaipurPoliceCase #CyberCrimeChhattisgarh #WhatsappHarassment #WomenSafetyNews #TikraparaPoliceStation #HindiCrimeNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 10:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




रायपुर में महिला अधिकारी से ऑनलाइन अभद्रता: अश्लील कॉल और तस्वीरें भेजकर किया परेशान, जांच शुरू #CityStates #Raipur #Chhattisgarh #RaipurCyberCrime #WomenHarassmentCase #CgCrimeNews #OnlineHarassmentIndia #RaipurPoliceCase #CyberCrimeChhattisgarh #WhatsappHarassment #WomenSafetyNews #TikraparaPoliceStation #HindiCrimeNews #VaranasiLiveNews