Online Gaming Addiction: ऑनलाइन गेमिंग की लत बनती जा रही है जानलेवा, जानिए इसका दिमाग पर कैसे होता है असर

मोबाइल, इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसी तकनीक ने हमारे जीवन को तेज रफ्तार दी है। पहले की तुलना में हम कई बड़े काम अब चुटकियों में एक कमांड पर कर पा रहे हैं। पर इस जगमगाती दुनिया के स्याह पक्ष भी हैं। युवाओं और बच्चों की इंटरनेट और इसके तमाम टूल्स पर बढ़ती निर्भरता को स्वास्थ्य विशेषज्ञ बड़े खतरे के तौर भी देख रहे हैं। अमर उजाला में हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट में हमने बताया था कि एआई के ज्यादा इस्तेमाल के कारणडिप्रेशन के बढ़ते खतरे को लेकर विशेषज्ञअलर्ट कर रहे हैं। इसी तरह बच्चों में ऑनलाइन गेमिंग की बढ़ती लत को भी विशेषज्ञ काफी खतरनाक मानते हैं। बुधवार (4 फरवरी) को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से आई खबर ने लोगों को हिला कर रख दिया है। यहां तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर दी जान दे दी। प्रारंभिक जांच की रिपोर्ट्स के मुताबिक वे कोरियन ऑनलाइन गेमिंग का शिकार थीं। ऑनलाइन गेमिंग और इसके कारण आत्महत्या का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी देश के तमाम हिस्सों से ऐसी चौंकाने वाली खबरें सामने आती रही हैं।

#HealthFitness #National #OnlineGamingNewsGhaziabad #OnlineGamingAddiction #GamingAndDepression #ऑनलाइनगेमिंगसेखतरा #गेमिंगडिसऑर्डर #मानसिकस्वास्थ्यकीसमस्या #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 10:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Online Gaming Addiction: ऑनलाइन गेमिंग की लत बनती जा रही है जानलेवा, जानिए इसका दिमाग पर कैसे होता है असर #HealthFitness #National #OnlineGamingNewsGhaziabad #OnlineGamingAddiction #GamingAndDepression #ऑनलाइनगेमिंगसेखतरा #गेमिंगडिसऑर्डर #मानसिकस्वास्थ्यकीसमस्या #VaranasiLiveNews