Delhi NCR News: जामिया में अब एक साल में पीजी, 13 पाठ्यक्रमों को मंजूरी
-ऑनलाइन और दूरस्थ माध्यम से होगी पढ़ाई, एमए के 11 विषयों के साथ एमबीए और एमकॉम भी शामिलअमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में अब छात्र ऑनलाइन और दूरस्थ माध्यम से एक साल में स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। जामिया ने नई शिक्षा नीति के तहत 13 विषयों में एक वर्षीय पीजी कार्यक्रम शुरू करने को मंजूरी दी है। इस संबंध में जामिया ने आदेश जारी किया है। यह पाठ्यक्रम सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) के माध्यम से ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन (ओएल) माध्यम से संचालित किए जाएंगे। इस एक वर्षीय एमए प्रोग्राम में शिक्षा, अंग्रेजी, भूगोल, हिंदी, इतिहास, मानव संसाधन प्रबंधन, इस्लामिक स्टडीज, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र और उर्दू की पढ़ाई कर सकेंगे। इसके अलावा मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) और मास्टर ऑफ कॉमर्स (बिजनेस मैनेजमेंट) प्रोग्राम को भी शामिल किया गया है। कुलपति ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया अधिनियम के तहत इन कार्यक्रमों को मंजूरी दी है। कुलपति के इस फैसले को अब अकादमिक काउंसिल की अगली बैठक में रिपोर्ट किया जाएगा।
#One-yearPGCoursesApprovedAtJamia;13ProgrammesCleared #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 22, 2026, 13:55 IST
Delhi NCR News: जामिया में अब एक साल में पीजी, 13 पाठ्यक्रमों को मंजूरी #One-yearPGCoursesApprovedAtJamia;13ProgrammesCleared #VaranasiLiveNews
