Agra News: शाहगंज और सेंट पीटर्स मार्ग पर वनवे लागू
आगरा। यातायात पुलिस ने शहर में जाम की समस्या को कम करने के लिए एक और पहल की है। कई मार्ग पर वाहनों को एकल दिशा मार्ग (वनवे) किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि सेंट पीटर्स, सेंट पैट्रिक की तरफ से आने वाले स्कूली वाहनों को पानी की टंकी तिराहे से खटीकपाडा, रघुनाथ टॉकीज से हनुमान मंदिर तिराहा होकर सेंट जोंस चौराहे पर भेजा जाएगा। रूई की मंडी से भोगीपुरा की तरफ केवल वाहन जा सकेंगे, वापस नहीं आ सकेंगे। यह मार्ग वनवे होगा। दोपहिया वाहन आ सकेंगे। इसी तरह तहसील तिराहे से रूई की मंडी की तरफ ऑटो ई-रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। नेहरू नगर से सुल्तानगंज चौराहे पर आने के लिए सर्विस रोड वनवे की तरह प्रयोग होगा। सुल्तानगंज की पुलिया चौराहे से विजय नगर जाने के लिए बाएं मुड़कर हॉस्टल के सामने वाली रोड का प्रयोग किया जाएगा। विजय नगर स्थित फाउंड्री नगर वाला रोड वनवे के रूप में बाईपास आने के लिए प्रयुक्त होगा।रेलवे स्टेशन तिराहा व लोहामंडी के बीच का रास्ता वनवे होगा। रेलवे स्टेशन तिराहे से लोहामंडी तिराहे की तरफ आ सकेंगे, जाना प्रतिबंधित होगा। इस आदेश का उल्लंघन पुलिस अधिनियम 1861 की धारा 32 के अधीन दंडनीय होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। डीसीपी ने लोगों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल के हेल्पलाइन नंबर 9454457886 पर संपर्क करें। हालांकि समय-समय पर इस व्यवस्था में बदलाव भी किया जाएगा। -----
#One-wayTrafficImplementedOnShahganjAndSt.PetersRoad #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 26, 2026, 02:46 IST
Agra News: शाहगंज और सेंट पीटर्स मार्ग पर वनवे लागू #One-wayTrafficImplementedOnShahganjAndSt.PetersRoad #VaranasiLiveNews
