Haryana: अनियंत्रित होकर खेतों में गिरी बाइक, एक की मौत दूसरा घायल

गांव रत्ताथेह के पास अनियंत्रित होकर एक बाइक खेतों में गिर गई जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक जाखल के गुरुद्वारा बस्ती निवासी 35 वर्षीय राजपाल व 55 वर्षीय जोगिंद्र सिंह बाइक पर गोगा मेडी गए थे। बीती रात दोनों बाइक पर सवार होकर अपने घर जाखल लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में रत्ताथेह शकरपुरा रोड पर पाइप फैक्ट्री के पास उनकी तेज़ रफ़्तार बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक सड़क किनारे गहरे खेतों में जा गिरी। इस हादसे से दोनों गंभीर रूप से चोटिल हो गए। दोनों को गंभीर अवस्था में एंबुलेंस में टोहाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राजपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे व्यक्ति जोगिंद्र सिंह का इलाज जारी है।

#CityStates #Panipat #Haryana #RoadAccident #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 12:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haryana: अनियंत्रित होकर खेतों में गिरी बाइक, एक की मौत दूसरा घायल #CityStates #Panipat #Haryana #RoadAccident #VaranasiLiveNews