Cancer Risk factors: कैंसर से कैसे बचें? परेशान कर रहा है ये सवाल तो इस रिपोर्ट में मिलेंगे सारे जवाब

कैंसर वैश्विक स्तर पर गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक बन चुका है। हर साल इस रोग के कारण लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। कैंसर को पहले बढ़ती उम्र की बीमारी के रूप में जाना जाता था, हालांकि अब कम उम्र के लोग यहां तक कि बच्चे भी कैंसर का शिकार पाए जा रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि कैंसर के बढ़ते मामलों के पीछे केवल आनुवांशिक कारण ही नहीं, बल्कि बदलती जीवनशैली, खानपान की गड़बड़ आदतें और पर्यावरणीय कारक भी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। अध्ययनों में शहरीकरण, तनावपूर्ण जीवन, शारीरिक निष्क्रियता और प्रोसेस्ड फूड्स पर बढ़ती निर्भरता को भी कैंसर के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। ऐसे में सवाल ये है कि कैंसर से बचाव कैसे किया जाए जवाब में विशेषज्ञों की टीम कहती है, ये काम इतना भी मुश्किल नहीं है। वैज्ञानिकों ने पाया है कि लगभग 40% कैंसर ऐसी आदतों की वजह से होते हैं जिन्हें बदला जा सकता है। अगर समय रहते इनपर ध्यान दे दिया जाए तो आप कई तरह के कैंसर से खुद को आसानी से सुरक्षित कर सकते हैं। कैंसर से बचाव कैसे किया जाए, अगर आपके मन में भी ये सवाल बना रहता है तो आइए इसका आसान तरीका जान लेते हैं।

#HealthFitness #National #LifestyleAndCancerRisk #PreventableCancerCauses #CancerSeKaiseBache #HabitsThatPreventCancer #कैंसरप्रिवेंशनटिप्स #कैंसरसेबचाव #कैंसररोकनेकेउपाय #कैंसरकेजोखिमकारक #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 10, 2026, 10:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Cancer Risk factors: कैंसर से कैसे बचें? परेशान कर रहा है ये सवाल तो इस रिपोर्ट में मिलेंगे सारे जवाब #HealthFitness #National #LifestyleAndCancerRisk #PreventableCancerCauses #CancerSeKaiseBache #HabitsThatPreventCancer #कैंसरप्रिवेंशनटिप्स #कैंसरसेबचाव #कैंसररोकनेकेउपाय #कैंसरकेजोखिमकारक #VaranasiLiveNews