बैरिया विधानसभा: BJP प्रत्याशी को मिले वोटों से 6270 ज्यादा वोटरों के नाम कटे, मिले थे 58290 वोट; देखें आंकड़े

UP Politics: 2022 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर गौर किया जाए तो प्रत्याशियों के जीत के अंतर से 12 गुना तक नाम एसआईआर में कटे हैं। विस क्षेत्र बैरिया में सबसे अधिक 64560 मतदाताओं के नाम कटे हैं। यह आंकड़ा भाजपा प्रत्याशी को मिले कुल वोटों से भी अधिक है। 2022 विस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को कुल 58290 वोट मिले थे। विशेष पुनरीक्षण अभियान के बाद प्रशासन की तरफ से जारी मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। 10 अप्रैल को जारी मतदाता सूची में पिछले विधानसभा चुनाव की वोटर लिस्ट से 341777 वोटर कम हुए हैं। ऐसे में राजनीति दलों को आगामी विस चुनाव में नए सिरे से गुणा-गणित बैठाना होगी। दलों के लिए यह अब आसान काम नहीं होगा। मतदाता सूची से कटे नाम से अब सभी विधान सभा क्षेत्र का चुनावी समीकरण बदल जाएगा। राजनैतिक दलों को नए समीकरण के साथ मैदान में कसरत करनी पड़ेगी। बेल्थरारोड सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों के बीच जीत का अंतर मात्र 5514 मत का था। इनमें सुभासपा प्रत्याशी हंसूराम को 78995 और भाजपा प्रत्याशी छट्ठू राम को 73481 मत मिले थे। इस विधान सभा में 43783 मतदाताओं के नाम कटे हैं।

#CityStates #Ballia #Varanasi #BairiaVidhanSabha #BalliaPolice #BalliaNews #LatestNews #SirVoterList #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 11, 2026, 18:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बैरिया विधानसभा: BJP प्रत्याशी को मिले वोटों से 6270 ज्यादा वोटरों के नाम कटे, मिले थे 58290 वोट; देखें आंकड़े #CityStates #Ballia #Varanasi #BairiaVidhanSabha #BalliaPolice #BalliaNews #LatestNews #SirVoterList #VaranasiLiveNews