लोगो) एसआईआर को समय से पूरा करें अधिकारी : मलय
झज्जर। निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव मलय मल्लिक के नेतृत्व में आयोग की टीम ने शुक्रवार को झज्जर का दौरा किया। उन्होंने जिले में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया की गतिविधियों की समीक्षा की।डीसी और जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने मलय मल्लिक और उनकी टीम का स्वागत किया। उन्होंने एसआईआर गतिविधियों, गणना प्रपत्रों के संग्रह, डिजिटाइजेशन और अभियान की प्रगति की जानकारी दी। आयोग की ओर से सहायक अनुभाग अधिकारी तेजिंदर सिंह और कनिष्ठ सचिवालय सहायक दिनेश कुमार भी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक के बाद प्रधान सचिव ने डीसी वर्षा खांगवाल के साथ बूथों पर गणना प्रपत्र के डिजिटाइजेशन कार्य का जायजा लिया। एसआईआर 2026 के चरणमलय मल्लिक ने अधिकारियों की बैठक में एसआईआर की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एसआईआर 2026 के विभिन्न चरणों को समयबद्ध पूरा करना जरूरी है। सभी अधिकारी दृढ़तापूर्वक इस कार्य को पूरा करें। प्रधान सचिव ने बताया कि एसआईआर किसी मतदाता का अधिकार छीनने की प्रक्रिया नहीं है। यह पात्र मतदाताओं को शामिल कर मतदाता सूची को शुद्ध और सटीक बनाने का अभियान है।जनसहभागिता और डिजिटाइजेशनमलय मल्लिक ने फील्ड विजिट के दौरान कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की सफलता जनसहभागिता पर निर्भर करती है। उन्होंने नागरिकों से जल्द से जल्द अपना गणना प्रपत्र भरकर दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने एएसडीडी वोटरों की पहचान में बीएलओ का सहयोग करने को कहा। प्रधान सचिव ने डीसी वर्षा खांगवाल के साथ झज्जर शहर के बूथ नंबर 63, 70, 71, 72 पर गणना प्रपत्र के डिजिटाइजेशन कार्य का जायजा लिया।
#OfficialsMustCompleteTheSIROnTime:Malay #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 17:40 IST
लोगो) एसआईआर को समय से पूरा करें अधिकारी : मलय #OfficialsMustCompleteTheSIROnTime:Malay #VaranasiLiveNews
