Yamuna Nagar News: ज्ञापन लेने नहीं आए अधिकारी किसानों ने गेट बंद कर बांधा कपड़ा

छछरौली। देश बचाओ मोर्चा के आह्वान पर अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में बुधवार को विभिन्न किसान संगठनों ने बाइक यात्रा निकालकर रोष जताया। रैली निकालकर किसान छछरौली तहसील पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान ज्ञापन लेने एसडीएम और तहसीलदार समय पर नहीं पहुंचे। इससे किसान नाराज हो गए। नाराज किसानों ने तहसील गेट पर कपड़ा बांधकर दिया। करीब आधा घंटा किसानों का प्रदर्शन चला। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार पहुंचे और उन्होंने अपनी चूक स्वीकार की। इससे किसान शांत हुए और ज्ञापन सौंपा।देश बचाओ मोर्चा के बैनर तले विभिन्न किसान संगठनों ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में बाइक यात्रा निकाली। यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए छछरौली तहसील पहुंची, जहां किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने आरोप लगाया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बावजूद ज्ञापन लेने के लिए न तो एसडीएम पहुंचे और न ही तहसीलदार आए। इससे आक्रोशित किसानों ने अपमान बताया और तहसील परिसर के मुख्य गेट पर कपड़ा बांधकर सांकेतिक ताला बंदी कर दी। इस दौरान एसडीएम और तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों की नाराजगी से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह प्रधान जसप्रीत सिंह ने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर कई किलोमीटर का सफर तय कर तहसील पहुंचे थे, लेकिन प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यह केवल किसानों की उपेक्षा नहीं बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था का भी अपमान है। करीब आधे घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद नायब तहसीलदार आनंद रावल मौके पर पहुंचे। किसानों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई, जिस पर नायब तहसीलदार ने अधिकारियों के समय पर नहीं पहुंचने को चूक बताते हुए खेद व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा नहीं बनेगी और अधिकारी निर्धारित समय से पहले ही मौके पर उपस्थित रहेंगे। संवाद

#OfficialsDidNotComeToAcceptTheMemorandum;FarmersClosedTheGateAndTiedAClothAcrossIt. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 16, 2026, 02:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: ज्ञापन लेने नहीं आए अधिकारी किसानों ने गेट बंद कर बांधा कपड़ा #OfficialsDidNotComeToAcceptTheMemorandum;FarmersClosedTheGateAndTiedAClothAcrossIt. #VaranasiLiveNews