आगरा: कैफे में घुसकर संचालक को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर; जांच शुरू
आगरा के ताजगंज स्थित लंदन कॉफी क्लब में 10-12 लोगों ने पहुंचकर अकाउंटेंट और संचालक को जान से मारने की धमकी दी। कैफे के निदेशक भुवनेंद्र प्रताप सिंह ने थाना ताजगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि 12 अक्तूबर की रात करीब 8:10 बजे मुकेश यादव, हेमू यादव और अन्य लोग कैफे पहुंचे। अकाउंटेंट मनोज तितल से गाली-गलौज की। आवाज सुनकर वह कार्यालय से बाहर आए तो वहां 10-12 लोग मौजूद थे। सभी ने उनसे और स्टाफ से अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी काले रंग की स्कॉर्पियो से आए थे। संबंधित लोग टीडीआई मॉल की पार्किंग का संचालन करते हैं। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#CityStates #Agra #AgarNews #UpPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 14, 2026, 18:12 IST
आगरा: कैफे में घुसकर संचालक को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर; जांच शुरू #CityStates #Agra #AgarNews #UpPolice #VaranasiLiveNews
