Rajasthan: दिल्ली में गिरफ्तारी के विरोध में NSUI और यूकां का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प के बाद दो हिरासत में
दिल्ली में आयोजित AI समिट के दौरान प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में सवाई माधोपुर में यूथ कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ता पहले बजरिया स्थित महावीर पार्क में एकत्रित हुए और वहां से रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर उन्होंने प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग, धरने पर बैठे कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को मौके पर बुलाकर ज्ञापन लेने की मांग की। कलेक्टर के वहां नहीं पहुंचने पर प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी करने लगे। स्थिति धीरे-धीरे तनावपूर्ण हो गई और NSUI एवं यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं तथा पुलिस के बीच धक्कामुक्की हो गई। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए NSUI के जिला अध्यक्ष आसिम खलीफा तथा कार्यकर्ता मनोज मीणा को हिरासत में ले लिया। पढ़ें-Rajasthan:खेत में कुएं से मोटर निकालते समय हादसा; करंट लगने से एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर हालत में जयपुर रेफर कार्यकर्ताओं ने लगाए आरोप NSUI और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि संसद में उनके नेता राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जाता। उनका आरोप है कि AI समिट के दौरान प्रदर्शन करने पर केंद्र सरकार के निर्देश पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानू को भी गिरफ्तार किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारों पर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना है कि राहुल गांधी जब संसद में गरीब, किसान और बेसहारा लोगों की आवाज उठाते हैं तो उन्हें बोलने नहीं दिया जाता, और जब कांग्रेस कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करते हैं तो पुलिस कार्रवाई की जाती है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनके नेताओं और कार्यकर्ताओं को रिहा नहीं किया जाता, तब तक NSUI, यूथ कांग्रेस और कांग्रेस के कार्यकर्ता इसी तरह आवाज उठाते रहेंगे और विरोध जारी रहेगा।
#CityStates #SawaiMadhopur #Rajasthan #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 18:27 IST
Rajasthan: दिल्ली में गिरफ्तारी के विरोध में NSUI और यूकां का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प के बाद दो हिरासत में #CityStates #SawaiMadhopur #Rajasthan #VaranasiLiveNews
