Noida News: अब यमुना एक्सप्रेसवे पर घटी गति सीमा

- यमुना प्राधिकरण के आदेश के बाद टोल कंपनी ने बदलना शुरू किए बोर्डमाई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। कोहरा शुरू होते ही यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से ग्रेटर नोएडा के बीच गति सीमा घटाने की घोषणा कर दी गई है। 15 दिसंबर की रात 12 बजे से एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों के लिए गति सीमा 100 किमी प्रतिघंटे से घटाकर 75 किमी प्रतिघंटा कर दी गई है। वहीं भारी वाहनों के लिए गति सीमा 60 किमी प्रतिघंटा रहेगी। यमुना प्राधिकरण के आदेश पर टोल कंपनी ने इसके लिए साइन बोर्ड बदलने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस से सलाह के बाद गति सीमा कम करने के लिए टोल कंपनी को आदेश जारी कर दिया गया है। कंपनी अब पूरे 165 किमी लंबे एक्सप्रेसवे पर 100 किमी प्रतिघंटे के साइनबोर्ड हटाकर नए बोर्ड लगा रही है। नई गति सीमा 15 फरवरी तक लागू रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि 15 दिसबंर से इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। तय स्पीड से अधिक वाहन चलाने पर चालान की कार्रवाई भी की जाएगी। शहर के पांच प्रमुख मार्गों पर गति सीमा कम करने की सूचना जारी नोएडा। कोहरे में दृश्यता कम होने पर सड़क हादसे रोकने के लिए जिले के एक्सप्रेसवे व अन्य सड़कों की गति सीमा 15 दिसंबर की रात से 15 फरवरी तक कम किए जाने की सूचना ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को जारी कर दी है। ट्रैफिक पुलिस की सूचना के मुताबिक नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे छोटे वाहनों के लिए गति सीमा 75 किमी प्रति घंटे और भारी वाहनों के लिए 50 किमी प्रति घंटे की रहेगी। नोएडा एलिवेटेड रोड पर छोटे वाहनों के लिए 50 तो बड़े वाहनों के लिए 40 किमी प्रति घंटे की गति सीमा तय की गई है। इसी तरह आंतरिक सड़कों पर भी ट्रैफिक पुलिस गति सीमा घटाएगी। डीसीपी ट्रैफिक डॉ प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि यमुना एकसप्रेस वे और नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे समेत तमाम सड़कों पर नई गति सीमा की सूचना के बोर्ड लगाए जा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस नई गति सीमा के उल्लंघन पर 15 दिसंबर की रात 12 बजे के बाद से चालान शुरू कर देगी।

#NowTheSpeedLimitHasBeenReducedOnYamunaExpressway. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 13, 2025, 21:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: अब यमुना एक्सप्रेसवे पर घटी गति सीमा #NowTheSpeedLimitHasBeenReducedOnYamunaExpressway. #VaranasiLiveNews