Meerut News: नामित सभासदों का समारोह में किया सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसीमवाना, बहसूमा, फलावदा, हस्तिनापुर। मवाना में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा जिला मेरठ के जिलाध्यक्ष ठाकुर नवनीत चौहान के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर पालिका परिषद के नामित सभासद अर्जुन काली के प्रथम आगमन पर गैलेक्सी प्लाजा में स्वागत किया और बधाई दी। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री पवन चौहान, जिला सलाहकार भूपेंद्र चौहान, पुनीत बाजपेई, दीपक चौहान, आशीष कुमार, मोहित शर्मा, दीपांशु चौधरी, शुभम काली, धर्मेंद्र जाटव आदि लोगों उपस्थित रहे।बहसूमा में नामित सभासद अमित गोयल, जयवीर सिंह अहलावत और ओमवीर प्रजापति कस्बा वासियों ने उनके आवास पर पहुंचकर फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। फलावदा नगर पंचायत में नामित सभासद व्यापारी अश्वनी बिश्नोई, नरेंद्र खटीक, विवेक कुमार सैनी का अटल चौक पर के पास व्यापारी नेता अजय शर्मा के आवास पर मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नामित सभासदों को पटका व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संचालन मास्टर अरुण बिशनोई व अध्यक्षता मास्टर पीतम सिंह ने की। इस मौके पर संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष बब्बू रस्तोगी, आचार्य बृजमोहन बिशनोई, व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल उर्फ पप्पू सैनी आदि रहे।हस्तिनापुर में मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में चेयरपर्सन सुधा खटीक ने सभी निर्वाचित और नामित सभासदों को आमंत्रित कर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार हस्तिनापुर नगर पंचायत में अमित गोलदार, हरेंद्र सिंह और संजय भड़ाना को नामित सभासद बनाया गया है। इस मौके पर संदीप प्रधान, वेद रमन, व्यापार संघ अध्यक्ष बालमुकुंद बत्रा, प्रदीप नागर, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।

#NominatedCouncilorsHonoredAtTheCeremony #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 07:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: नामित सभासदों का समारोह में किया सम्मान #NominatedCouncilorsHonoredAtTheCeremony #VaranasiLiveNews