बल्ली ने उगले काले राज: MBA पास ने बना दी फर्जी GST फर्म, 15 हजार करोड़ के घोटाले का मास्टरमाइंड ऐसे पकड़ा
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) नोएडा ने 15 हजार करोड़ रुपये के बहुचर्चित जीएसटी घोटाले में वांछित 50 हजार का इनामी आरोपी को शनिवार को रविदास चौक डोगरान मोहल्ला हिसार हरियाणा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हिसार हरियाणा के बलदेव उर्फ बल्ली (38) के रूप में हुई है। एसटीएफ नोएडा के अपर पुलिस अधीक्षक राज कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी बलदेव उर्फ बल्ली पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ओर से 50,000 रुपये का पुरस्कार घोषित था। वह थाना सेक्टर-20 में 2023 में दर्ज एक मुकदमा समेत अन्य तीन मामलों में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे पंजीकृत हैं।
#CityStates #Noida #NoidaStf #GreaterNoida #DelhiNcrNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 17:26 IST
बल्ली ने उगले काले राज: MBA पास ने बना दी फर्जी GST फर्म, 15 हजार करोड़ के घोटाले का मास्टरमाइंड ऐसे पकड़ा #CityStates #Noida #NoidaStf #GreaterNoida #DelhiNcrNews #VaranasiLiveNews
