Noida News: यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में नोएडा का दबदबा, कई खिलाड़ियों ने जीते पदक

- 4970 खिलाड़ियों के बीच गौतमबुद्ध नगर के निशानेबाजों ने किया प्रदर्शननोएडा (संवाद)। नई दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 21 से 30 जून तक आयोजित 49वीं उत्तर प्रदेश स्टेट राइफल एवं पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर के निशानेबाजों ने प्रदर्शन करते हुए नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से 4970 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पवन यादव ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में 552 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया, जबकि अविनिश सिंह आठवें स्थान पर रहे। महिला वर्ग में जागृति सिंह ने 50 मीटर फ्री पिस्टल में सातवां और वंदना चौधरी ने 10वां स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अर्चिता नागर ने रजत पदक जीता। सेक्टर-73, 51 और 72 की शूटिंग अकादमियों के कई खिलाड़ियों ने प्री-नेशनल के लिए क्वालिफाई किया। कोच संगीता सिंह ने 10 मीटर एयर राइफल में रजत पदक जीता, जबकि लावण्या चौधरी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वरिष्ठ निशानेबाज रवि प्रताप सिंह ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

#NoidaDominatesUPStateShootingChampionship;SeveralPlayersWinMedals. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 17:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में नोएडा का दबदबा, कई खिलाड़ियों ने जीते पदक #NoidaDominatesUPStateShootingChampionship;SeveralPlayersWinMedals. #VaranasiLiveNews