Ketan Murder Case: 'ऐसा कोई गवाह नहीं, जो यह साबित कर सके कि सिया ने अपराध किया', आरोपी के वकील का बड़ा दावा
केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी सिया गोयल की ओर से पेश हुए वकील आशुतोष श्रीवास्तव ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, 'पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस अपनी जांच निष्पक्ष तरीके से कर रही है। शुरुआत में यह मामला हादसे में हुई मौत (एक्सीडेंटल डेथ) के रूप में दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की, जो अभी भी जारी है। हमारी मुवक्किल सिया गोयल जांच में पूरा सहयोग कर रही हैं, ताकि पुलिस सही निष्कर्ष तक पहुंच सके, उचित चार्जशीट दाखिल कर सके और सच्चाई सामने आ सके। #WATCH | Ketan Agarwal Murder Case | Pune, Maharashtra: Advocate Aashutosh Srivastava, counsel representing accused Siya Goyal, says, "This entire matter is under investigation, and the police are conducting the probe properly. Initially, it was registered as a case of accidental… pic.twitter.com/nZOKiYAGZm — ANI (@ANI) June 26, 2026 'सिया के खिलाफ सबूत नहीं' आशुतोष श्रीवास्तवने आगे कहा, 'फिलहाल इस मामले में चार्जशीट दाखिल नहीं हुई है, जिसके बाद कई बातें और स्पष्ट होंगी। लेकिन मेरा मानना है कि ऐसा कोई स्वतंत्र गवाह मौजूद नहीं है, जो यह साबित कर सके कि मेरी मुवक्किल ने कोई अपराध किया है।' ये भी पढ़ें:फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, CM फडणवीस से मिले मृतक के पिता; उज्ज्वल निकम लड़ेंगे केस सिया के लिए मांगी जाएगी न्यायिक हिरासत आशुतोष ने आगे कहा, 'हम चाहते हैं कि इस मामले में सभी पक्षों को न्याय मिले चाहे वह पीड़ित और उनका परिवार हो या फिर आरोपी और उनका परिवार। 29 तारीख को हम अदालत के सामने अपना पक्ष रखेंगे। हमारी ओर से सिया गोयल के लिए न्यायिक हिरासत (ज्यूडिशियल कस्टडी) की मांग की जाएगी।' यदि पुलिस उनकी पुलिस रिमांड की मांग करती है, तो उसे अदालत के सामने यह स्पष्ट करना होगा कि रिमांड की आवश्यकता क्यों है। 29 तारीख को दोनों पक्ष अपनी-अपनी दलीलें रखेंगे, जिसके बाद अदालत न्याय के हित में जो उचित होगा, वही फैसला सुनाएगी।'
#IndiaNews #National #KetanAgarwalMurderCase #SiyaGoyal #AshutoshSrivastava #PoliceInvestigation #ChargeSheet #IndependentWitness #JudicialCustody #PoliceRemand #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 17:47 IST
Ketan Murder Case: 'ऐसा कोई गवाह नहीं, जो यह साबित कर सके कि सिया ने अपराध किया', आरोपी के वकील का बड़ा दावा #IndiaNews #National #KetanAgarwalMurderCase #SiyaGoyal #AshutoshSrivastava #PoliceInvestigation #ChargeSheet #IndependentWitness #JudicialCustody #PoliceRemand #VaranasiLiveNews
