Kushinagar News: नहर में लापता युवक का सुराग नहीं, देर शाम तक ढूंढती रही टीम
पडरौना। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में सोमवार दोपहर सिधुआ रेगुलेटर के पास डूबे युवक की तलाश दूसरे दिन मंगलवार को देर शाम तक एसडीआरएफ की टीम करती रही, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने अनुसार,डूबे युचक के मिलने तक टीम की तरफ से रेस्क्यू आपरेशन जारी रहेगा। वहीं डूबे युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गौरतलब है कि जंगल बनवीरपुर निवासी शाहिद अली का 18 वर्षीय पुत्र मेहताज राजा सोमवार को बकरी बचाने के दौरान नहर में पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया था। इसकी सूचना पर पुलिस ने युवक को ढूंढने के लिए गोरखपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाई। जहां टीम पहुंचकर डूबे युवक की देर शाम तक रेस्क्यू आपरेशन चलाकर तलाश की थी लेकिन अंधेरा होने पर तलाश बंद कर दी थी। मंगलवार को सुबह से ही आसपास व दूर तक ढूंढ़ा लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया है। संवाद
#KushinagarNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 02:33 IST
Kushinagar News: नहर में लापता युवक का सुराग नहीं, देर शाम तक ढूंढती रही टीम #KushinagarNews #VaranasiLiveNews
