Gorakhpur News: चार माह से लापता मेडिकल छात्र अभिषेक का नहीं मिला सुराग

बड़हलगंज। राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज खड़ेसरी से चार माह से लापता छात्र अभिषेक वर्मा का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। सोमवार को छात्र के पिता राजेश्वर वर्मा समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव से मुलाकात कर अभिषेक की जल्द बरामदगी की मांग की। परिजनों ने मामले की गंभीरता और निष्पक्षता से जांच कराने का अनुरोध किया। परिजन ने बताया कि 10 अप्रैल 2026 से अभिषेक लापता है। उसके लापता होने के बाद से कुछ परिस्थितियां संदिग्ध लग रही हैं। उन्होंने कॉलेज प्रशासन और सहपाठियों की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की। साथ ही कॉलेज परिसर की गतिविधियों, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों की गहनता से जांच कर संबंधित लोगों से पूछताछ का अनुरोध किया। इस दौरान अच्छेलाल वर्मा, पशुपतिनाथ गुप्ता, दिलीप सोनी, भरत वर्मा, गोलू वर्मा और टिंकू वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

#NoTraceFoundOfMedicalStudentAbhishek #MissingForFourMonths. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 26, 2026, 02:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: चार माह से लापता मेडिकल छात्र अभिषेक का नहीं मिला सुराग #NoTraceFoundOfMedicalStudentAbhishek #MissingForFourMonths. #VaranasiLiveNews