Basti News: दिव्यांग प्रमाण पत्र मामले में नोटिस का जवाब नहीं, प्राथमिकी की तैयारीम

बस्ती। जिले में संदिग्ध दिव्यांग प्रमाणपत्रों के मामले में नोटिस जारी होने के बावजूद सातों आवेदकों ने अब तक अपना पक्ष नहीं रखा है। अब सीएमओ कार्यालय उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी में है। इससे प्रमाणपत्रों में कथित फर्जीवाड़े का मामला और गंभीर हो गया है।जिला अस्पताल में प्रत्येक सोमवार को मेडिकल बोर्ड दिव्यांगता प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने वालों की जांच करता है। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद मैनुअल प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। इसके आधार पर लाभार्थी या संबंधित विभाग पोर्टल पर आवेदन कर यूडीआईडी कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू करता है। सीएमओ कार्यालय में प्रमाणपत्र और आवेदन का सत्यापन होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होती है। ऑनलाइन आवेदनों के सत्यापन के दौरान सात दिव्यांग प्रमाणपत्र संदिग्ध मिले थे। इनकी जारी होने की तिथि के आधार पर जिला अस्पताल के मूल रजिस्टर से मिलान कराया गया तो संबंधित आवेदकों के नाम दर्ज नहीं मिले। कुछ प्रमाणपत्रों पर अंकित नाम और रजिस्टर के रिकॉर्ड में भी अंतर पाया गया। प्रमाणपत्रों पर लगी मुहर और हस्ताक्षर प्रथम दृष्टया सही दिखे लेकिन चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट में भी विसंगतियां मिलीं। इसके बाद विभाग ने संबंधित आवेदकों को नोटिस जारी कर प्रमाणपत्रों के संबंध में साक्ष्य और स्पष्टीकरण मांगा था। नोडल अधिकारी डॉ. एके चौधरी के अनुसार, संदिग्ध प्रमाणपत्रों से जुड़े लोगों में हनुमान वर्मा निवासी मरवटिया कुंवर, हर्रैया, अनूप कुमार श्रीवास्तव निवासी कटरा बाइपास, गांधीनगर, रोहित कुमार यादव निवासी धरमूपुर, दुबौलिया, सार्थक सिंह निवासी पकड़ी चौहान, दुबौलिया, हर्षित अंबेश निवासी पूर्वांचल भवन, कटरा मूड़घाट और अंजलि निवासी ननकर, नैकापार, कलवारी समेत सात लोग शामिल हैं। सभी को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। अब विभागीय स्तर पर इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

#BastiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 02:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Basti news



Basti News: दिव्यांग प्रमाण पत्र मामले में नोटिस का जवाब नहीं, प्राथमिकी की तैयारीम #BastiNews #VaranasiLiveNews