Jammu News: फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी ली तो अब नहीं बख्शे जाएंगे, जम्मू विवि सख्त
- यूनिवर्सिटी में लागू हुए नए नियम, दस्तावेजों की होगी सख्त जांच अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। जम्मू यूनिवर्सिटी ने नौकरी पाने के लिए फर्जी दस्तावेज देने वालों पर अब सख्ती और बढ़ा दी है। अब जांच में गड़बड़ी मिलने पर नौकरी खत्म करने के साथ कानूनी कार्रवाई भी तय है।जम्मू यूनिवर्सिटी ने सरकार के उस सर्कुलर को लागू कर दिया है, जिसमें फर्जी या जाली दस्तावेज देकर नौकरी हासिल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आदेश में साफ कहा गया है कि नियुक्ति के दौरान जमा किए गए सभी सर्टिफिकेट की ठीक से जांच की जाएगी।नए नियमों के तहत अगर किसी कर्मचारी के दस्तावेज़ जांच में फर्जी पाए जाते हैं, तो उसकी नियुक्ति शुरू से ही रद्द मानी जाएगी और उसे तुरंत नौकरी से हटा दिया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।यूनिवर्सिटी ने यह भी स्पष्ट किया है कि जब तक सर्टिफिकेट की जांच पूरी नहीं हो जाती और वे सही साबित नहीं होते, तब तक सैलरी जारी नहीं की जाएगी। दरअसल, सरकार के पास लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे थे, जिनमें कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज़ के आधार पर नौकरी हासिल कर ली थी। कुछ मामलों में गलत तरीके से सत्यापन रिपोर्ट पेश करने की कोशिश भी सामने आई। इसे गंभीरता से लेते हुए सरकार ने सभी विभागों और संस्थानों को सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में अब जम्मू यूनिवर्सिटी ने भी इन नियमों को लागू कर दिया है।
#NoLeniencyForThoseWhoSecuredJobsUsingFakeCertificates;JammuUniversityTakesStrictStance #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 06, 2026, 03:06 IST
Jammu News: फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी ली तो अब नहीं बख्शे जाएंगे, जम्मू विवि सख्त #NoLeniencyForThoseWhoSecuredJobsUsingFakeCertificates;JammuUniversityTakesStrictStance #VaranasiLiveNews
