Driving Licence: '4500 रुपये लगेगा, डीएल घर पहुंच जाएगा', आरटीओ कार्यालय के बाहर लाइसेंस की बोली लगा रहे दलाल
बिना ड्राइविंग टेस्ट दिए बाइक और कार का ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का खेल शहर के आरटीओ कार्यालयों के बाहर खुलेआम चल रहा है। करौंदी आरटीओ कार्यालय के बाहर साइबर कैफे और एजेंट के माध्यम से 4000 से 4500 रुपये लेकर लाइसेंस बनवाने का दावा किया जा रहा है। संवाददाता द्वारा की गई पड़ताल में सामने आया कि आरटीओ कार्यालयों के बाहर दलालों का सक्रिय नेटवर्क काम कर रहा है। तय रकम लेने के बाद बिना टेस्ट के लाइसेंस बनवाने और लर्निंग लाइसेंस तत्काल उपलब्ध कराने तक का दावा किया जा रहा है। करौंदी आरटीओ कार्यालय के बाहर गेट के पास स्थित एक साइबर कैफे संचालक अमन ने बताया कि 4500 रुपये देने पर ड्राइविंग लाइसेंस सीधे घर पहुंच जाएगा। इसके लिए आवेदक को केवल एक बार आरटीओ कार्यालय आना होगा। उसने यह भी दावा किया कि लर्निंग लाइसेंस हाथों-हाथ उपलब्ध करा दिया जाएगा। वहीं, कुछ दूरी पर स्थित दूसरे साइबर संचालक ने 500 रुपये में लर्निंग लाइसेंस बनवाने की बात कही, हालांकि उसने परीक्षा स्वयं देने की बात स्वीकार की। इसी तरह चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल आरटीओ कार्यालय के बाहर सक्रिय एक दलाल ने फोन पर बातचीत में 4000 रुपये में दोपहिया और चारपहिया वाहन का लाइसेंस बनवाने का दावा किया। उसने आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेकर कार्यालय आने को कहा।
#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #DrivingLicence #RtoOfficeVaranasi #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 10, 2026, 00:31 IST
Driving Licence: '4500 रुपये लगेगा, डीएल घर पहुंच जाएगा', आरटीओ कार्यालय के बाहर लाइसेंस की बोली लगा रहे दलाल #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #DrivingLicence #RtoOfficeVaranasi #VaranasiLiveNews
