Kangra News: कार की टक्कर से नील गाय की मौत
परागपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र जसवां परागपुर के तहत रिजर्व वन सदवां (कलोहा) मार्ग पर शनिवार सुबह कार की टक्कर से नील गाय की मौत हो गई। कार बद्दी से कांगड़ा की ओर आ रही थी। अचानक कार के सामने नील गाय आ गई। टक्कर इतनी जोर की थी कि नीलगाय ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नीलगाय झाड़ियों से निकलकर अचानक सड़क पर आ गई और सीधे गाड़ी के बोनट से जा टकराई। टक्कर से गाड़ी का बोनट, बंपर और हेडलाइट पूरी तरह चकनाचूर हो गए और कार के एयरबैग भी खुल गए। गाड़ी में सवार दो लोग, जो एक रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे, सुरक्षित बच गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग ने नीलगाय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों का कहना है कि रिजर्व वन सदवां का इलाका वन्यजीवों का कॉरिडोर है। इसके बावजूद सड़क पर न तो गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) हैं और न ही चेतावनी देने वाले बोर्ड लगाए गए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में वाहनों की गति सीमा निर्धारित की जाए और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं। संवाद
#NilgaiDiesAfterBeingHitByACar #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 23, 2026, 18:08 IST
Kangra News: कार की टक्कर से नील गाय की मौत #NilgaiDiesAfterBeingHitByACar #VaranasiLiveNews
