Kullu News: एनजीटी की टीम ने किया एफआरएफ साइट का निरीक्षण
कुल्लू। जिला मुख्यालय के सरवरी में स्थापित विवादित एमआरएफ साइट का निरीक्षण करने के लिए एनजीटी की टीम मौके पर पहुंची और वास्तु स्थिति का जायजा लिया। एनजीटी की ओर से गठित कमेटी के सदस्यों ने जहां मौके का निरीक्षण किया तो वहीं स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। तीन सदस्यीय कमेटी में केंद्रीय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ एडीएम कुल्लू भी शामिल हैं। एनजीटी ने लोगों की शिकायत पर कमेटी का गठन किया है और एक महीने के भीतर इसकी रिपोर्ट मांगी है। लिहाजा टीम गठन के बाद इसके सदस्यों ने पहला निरीक्षण शनिवार को किया है। गौरतलब है कि एमआरएफ साइट को लेकर नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर तीन के लोगों ने एनजीटी को शिकायत की थी जिस पर एनजीटी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए साइट के स्थायी स्ट्रक्चर बनाने को लेकर यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए थे। साथ में इसकी जांच के लिए कमेटी के गठन के भी आदेश दिए थे। इसी कड़ी में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने इस दौरान टीम के सामने भी शनिवार को अपना पक्ष रखा और साइट का कड़ा विरोध दर्ज किया। उन्होंने मांग की है कि इस साइट को यहां से तुरंत हटाया जाए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर परिषद कुल्लू, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कुल्लू सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। इस मौके पर जहां स्थानीय लोगों ने अपना पक्ष रखा तो वहीं नगर परिषद के अधिकारियों ने भी अपनी बात रखी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कुल्लू स्थित क्षेत्रीय अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि एनजीटी की ओर से गठित कमेटी ने साइट का निरीक्षण किया है जिसमें मौके पर लोगों से भी बातचीत की गई है।
#NGTTeamInspectsFRFSite #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 16, 2026, 17:09 IST
Kullu News: एनजीटी की टीम ने किया एफआरएफ साइट का निरीक्षण #NGTTeamInspectsFRFSite #VaranasiLiveNews
