Delhi NCR News: एनजीटी ने दिल्ली पुलिस से मांगी एफआईआर की स्थिति रिपोर्ट
नाहरपुर पेड़ संरक्षण मामला, अगली सुनवाई 18 सितंबर 2026 को होगीअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने नाहरपुर पेड़ संरक्षण मामले में दिल्ली पुलिस से एफआईआर की वर्तमान स्थिति और जांच प्रगति पर रिपोर्ट मांगी है। साथ ही यह भी बताने को कहा है कि मामले में किन लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। पूरे मामले की अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी।नाहरपुर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से दायर इस मामले की सुनवाई एनजीटी की प्रधान पीठ कर रही है। सुनवाई के दौरान आवेदक ने बताया था कि कार्रवाई तीन कथित आरोपियों पवन दत्ता, योगेश गोयल और मनोज गुप्ता के खिलाफ की जानी थी, जिनके नाम पहले से दायर आवेदन में भी दर्ज हैं।उधर, दिल्ली पुलिस ने बताया कि एनजीटी के आदेश के बाद उत्तर रोहिणी थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन फिलहाल यह बिना किसी नाम के दर्ज है। फिलहाल पुलिस के वकील ने जांच की ताजा स्थिति और आरोपियों के नाम की जानकारी देने के लिए चार हफ्ते का समय मांगा है।
#NGTSeeksStatusReportOnFIRFromDelhiPolice. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 17:57 IST
Delhi NCR News: एनजीटी ने दिल्ली पुलिस से मांगी एफआईआर की स्थिति रिपोर्ट #NGTSeeksStatusReportOnFIRFromDelhiPolice. #VaranasiLiveNews
