Updates: शेख हसीना ने शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई; भारत पहुंचे चिली के विदेश मंत्री; अचल तटरक्षक बल में शामिल
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को भाजपा की बड़ी जीत के बाद पद संभालने पर बधाई दी है। हसीना ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में पश्चिम बंगाल की भूमिका हमेशा खास रही है और उन्हें उम्मीद है कि सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे।हसीना ने अपने बयान में कहा कि बांग्लादेश हमेशा पश्चिम बंगाल में शांति और समृद्धि चाहता है। गौरतलब है कि शेख हसीना की अवामी लीग को पूर्व अंतरिम सरकार के दौरान प्रतिबंधित कर दिया गया था, जिसे मौजूदा सरकार ने भी संसद में समर्थन दिया। इस बीच जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान ने कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय का उनकी पार्टी विरोध करती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और यहां सभी धर्मों के लोगों को समान अधिकार मिलना चाहिए।
#IndiaNews #National #NewsUpdates #NewsUpdatesOf10May #WestBengalNews #SuvenduAdhikari #MamataBanerjee #Odisha #Gujarat #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 10, 2026, 02:24 IST
Updates: शेख हसीना ने शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई; भारत पहुंचे चिली के विदेश मंत्री; अचल तटरक्षक बल में शामिल #IndiaNews #National #NewsUpdates #NewsUpdatesOf10May #WestBengalNews #SuvenduAdhikari #MamataBanerjee #Odisha #Gujarat #VaranasiLiveNews
