भाई दूज: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी बधाई, बताया भाई-बहन के रिश्ते का महत्व
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोगों को भाई दूज की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के बीच गहरे रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें लिखा, 'देश भर के मेरे सभी परिवारजनों को भाई दूज की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर मैं सभी की सुख-समृद्धि की कामना करता हूं। उन्होंने आगे कहा, 'यह पवित्र त्योहार भाई-बहन के बीच प्रेमपूर्ण और गहरे रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का प्रतीक है।' क्या हैभाई दूज भाई दूज रक्षा बंधन की तरह ही है, जिसमें बहनें अपने भाइयों की कलाई पर धागा बांधती हैं, जो भाई-बहन के बीच के पवित्र रिश्ते को दर्शाता है। भाई दूज के दिन, बहनें अपने भाइयों के माथे पर 'टीका' लगाती हैं, जो उनके प्रति प्रेम और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की प्रार्थना का प्रतीक है।
#IndiaNews #National #PmModi #BhaiDooj2026 #Siblings #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 11, 2026, 06:56 IST
भाई दूज: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी बधाई, बताया भाई-बहन के रिश्ते का महत्व #IndiaNews #National #PmModi #BhaiDooj2026 #Siblings #VaranasiLiveNews
