Gurugram News: सेट परीक्षा की नई तारीखों से स्कूलों को मिला तैयारी का मौका, अब 3 अगस्त से शुरू होंगे टेस्ट

पहले परीक्षाएं 27 जुलाई से 1 अगस्त के बीच प्रस्तावित थीसंवाद न्यूज एजेंसीगुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक होने वाली स्कूल असेसमेंट टेस्ट सेट परीक्षाओं का शेड्यूल बदलने से स्कूलों और विद्यार्थियों को तैयारी के लिए समय मिल गया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए परीक्षाएं अब 3 से 10 अगस्त तक कराने के निर्देश दिए हैं। पहले ये परीक्षाएं 27 जुलाई से 1 अगस्त के बीच प्रस्तावित थी।निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल मुखियाओं को तय समय पर परीक्षा कराने, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने और सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षाएं स्कूल समय के दौरान दो शिफ्ट में आयोजित होंगी, ताकि नियमित कक्षाओं पर ज्यादा असर न पड़े। परीक्षाओं के प्रश्नपत्र एससीईआरटी तैयार करेगा। पहले दिन कक्षा 9वीं की गणित, 10वीं की अंग्रेजी, 11वीं की हिंदी और 12वीं की इतिहास, भौतिक विज्ञान और अकाउंटेंसी विषय की परीक्षा होगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि सेट परीक्षा से विद्यार्थियों के सीखने के स्तर और विषयवार समझ का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर जिन विषयों में छात्रों की कमजोरी सामने आएगी, वहां शिक्षण व्यवस्था में सुधार के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे।

#NewSETExamDatesGiveSchoolsAChanceToPrepare;TestsWillBeginOnAugust3. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 12, 2026, 18:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: सेट परीक्षा की नई तारीखों से स्कूलों को मिला तैयारी का मौका, अब 3 अगस्त से शुरू होंगे टेस्ट #NewSETExamDatesGiveSchoolsAChanceToPrepare;TestsWillBeginOnAugust3. #VaranasiLiveNews