15 जिलों के 27 कॉलेजों में नए प्रोग्राम और 13 जिलों के 19 कॉलेजों में शुरू होंगे नए कोर्स
विभाग की विद्यार्थियों को अपनी रुचि और कॅरिअर के अनुसार विषय चुनने की सहूलियत देने की तैयारीसंवाद न्यूज एजेंसीझज्जर। उच्च शिक्षा को रोजगारोन्मुखी और बहुविषयक बनाने की दिशा में उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से नए सत्र से प्रदेश के 15 जिलों के 27 सरकारी कॉलेजों में नए प्रोग्राम शुरू करने की तैयारी है। इसके अलावा यूजी स्तर पर 13 जिलों के 19 सरकारी कॉलेज में नए विषय शुरू करने का निर्णय लिया गया है।साथ ही प्रदेश के चार जिलों के चार सरकारी कॉलेजों में विभिन्न प्रोग्राम व कोर्स में सीटों की बढ़ोतरी की गई है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से इसके लिए पत्र जारी कर दिया गया है। विभाग ने जारी पत्र में निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित प्राचार्य यह सुनिश्चित करेंगे कि यदि छात्रों की संख्या बीस (20) से कम है तो संबद्ध विश्वविद्यालय से आवश्यक अनुमोदन प्राप्त कर पाठ्यक्रम को बंद भी किया जा सकता है।राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर के मीडिया प्रभारी एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि नए पाठ्यक्रमों और विषयों की शुरुआत से उच्च शिक्षा का दायरा और अधिक विस्तृत होगा। इससे विद्यार्थियों को अपनी रुचि और कॅरि के अनुअरसार विषय चुनने की सुविधा मिलेगी और साथ ही कॉलेजों में शैक्षणिक वातावरण और शोध गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।इन कॉलेजों में शुरू होंगे नए प्रोग्रामअंबाला स्थित राजकीय कॉलेज नारायणगढ़ में एमएससी फिजिक्स, भिवानी स्थित राजकीय महिला कॉलेज बहल में बीएससी लाइफ साइंस, राजकीय महिला कॉलेज कैरू में बीएससी लाइफ साइंस और एमएससी भूगोल, फरीदाबाद के राजकीय कॉलेज खेड़ी गुजरान में बीएससी लाइफ साइंस विद बायोटेक्नोलॉजी को शुरू किया जाएगा।फरीदाबाद स्थित राजकीय कॉलेज तिगांव में बीएससी लाइफ साइंस विद बायोटेक्नोलॉजी, फरीदाबाद के जीसीएस नचौली में एमसीए और एमए इतिहास, गुरुग्राम स्थित राजकीय कॉलेज जटौली हैलीमंडी में बीएससी लाइफ साइंस विद बायोटेक्नोलॉजी, गुरुग्राम के राजकीय कॉलेज सिधरावाली में डिप्लोमा इन रिमोट सेंसिंग (आरएस) और जियोग्राफिकल इंफारमेशन सिस्टम (जीआईएस) (पीजी) को शुरू किया जाएगा।गुरुग्राम के सेक्टर-9 स्थित राजकीय कॉलेज में एमएससी फिजिक्स, सेक्टर-14 स्थित राजकीय कॉलेज में एमएससी गणित, सेक्टर-52 स्थित राजकीय कॉलेज गुरुग्राम में बीबीए, हिसार स्थित राजकीय कॉलेज में एमए इतिहास, झज्जर के राजकीय काॅलेज दूबलधन में एमए पोलटिकल साइंस, बीएससी लाइफ साइंस, राजकीय कॉलेज बहादुरगढ़ में एमए इतिहास विषय को शुरू किया जाएगा। राजकीय कॉलेज जींद में बीए सिंगल मेजर इन हिस्ट्री (आनर्स), बीए सिंगल मेजर इन जियोग्राफी (आनर्स), बीए सिंगल मेजर इन इंग्लिश (ऑनर्स), बीएससी सिंगल मेजर इन गणित, बीए सिंगल मेजर इन इकोनामिक्स, बीकाम, बीबीए, बीसीए, करनाल के राजकीय महिला कॉलेज में बीए फाइल आर्ट जैसे विषय शुरू होंगे।कैथल के कलायत स्थित राजकीय महिला कॉलेज में एमए इतिहास, महेंद्रगढ़ स्थित राजकीय महिला कॉलेज उन्हानी में एमएससी फिजिकस, राजकीय कॉलेज महेंद्रगढ़ में एमएससी गणित, पानीपत स्थित राजकीय कॉलेज बहरामपुर बापौली में एमएससी जियोग्राफी, राजकीय कॉलेज इसराना में बीएससी लाइफ साइंस विद बायोटेक्नोलॉजी शुरू किया जाएगा। राजकीय महिला कॉलेज रोहतक में एमए अंग्रेजी, एनआरएस राजकीय कॉलेज रोहतक में डिप्लोमा कोर्स इन रिमोर्ट सेंसिंग एंंड जीआईएस, रेवाड़ी स्थित राजकीय कॉलेज कन्वाली में बीए विद मेजर इन म्यूजिक वोकल, सोनीपत स्थित सावित्री फूले राजकीय कन्या कॉलेज खरखौदा में बीए अंग्रेजी, हिंदी, इकनामिक्स, गणित, इतिहास, पोलटिकल साइंस, फिजिकल एजुकेशन, जियोग्रामफी, संस्कृत, बीकाम, बीसीए, एमए हिंदी, एमए भूगोल, एम काम, एमएससी कंप्यूटर साइंस, सिरसा स्थित जीएन कॉलेज में बीसीए, यमुनानगर स्थित राजकीय कॉलेज अहरवाला, बिलासपुर में बीएससी लाइफ साइंस विद बायोटेक्नोलॉजी प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे।इन कॉलेजों में यूजी स्तर पर शुरू होंगे नए कोर्सराजकीय कॉलेज अंबाला कैंप, राजकीय कॉलेज भिवानी, राजकीय कॉलेज फरीदाबाद, डीजी कॉलेज गुरुग्राम, राजकीय कॉलेज हिसार, राजकीय कॉलेज जींद, राजकीय कॉलेज झज्जर, राजकीय कॉलेज कैथल, राजकीय कॉलेज करनाल, राजकीय कॉलेज नारनौल, राजकीय कॉलेज सेक्टर-1 पंचकूला, नेकीराम शर्मा राजकीय कॉलेज रोहतक, जीएन कॉलेज सिरसा में इलेक्ट्रॉनिक्स वैकल्पिक विषय शुरू करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसी प्रकार राजकीय कॉलेज मोरनी में भूगोल, राजकीय कॉलेज सुल्तानपुर में मनोविज्ञान, हिसार के राजकीय कॉलेज खेड़ी चोपटा में मनोविज्ञान, राजकीय कॉलेज आदमपुर में बायोटेक्नोलॉजी, राजकीय कॉलेज मटक माजरा में बायोटेक्नोलॉजी, राजकीय महिला कॉलेज सेक्टर-14 पंचकूला में डिफेंस स्टडी, राजकीय कॉलेज मोरनी में अर्थशास्त्र और भूगोल कोर्स शुरू होंगे।इन कॉलेजों में बढ़ी सीटेंराजकीय कॉलेज सेक्टर-9 गुरुग्राम में एमकॉम में 30 अतिरिक्त सीट, राजकीय महिला कॉलेज बहादुरगढ़ में बीएससी लाइफ साइंस की 40 अतिरिक्त सीट, राजकीय महिला कॉलेज करनाल में बीसीए में 40 अतिरिक्त सीट, पानीपत के राजकीय कॉलेज इसराना में बीए में एक अतिरिक्त यूनिट शुरू होगी।
#NewProgrammesWillBeStartedIn27CollegesOf15DistrictsAndNewCoursesWillBeStartedIn19CollegesOf13Districts. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 27, 2026, 17:42 IST
15 जिलों के 27 कॉलेजों में नए प्रोग्राम और 13 जिलों के 19 कॉलेजों में शुरू होंगे नए कोर्स #NewProgrammesWillBeStartedIn27CollegesOf15DistrictsAndNewCoursesWillBeStartedIn19CollegesOf13Districts. #VaranasiLiveNews
