Green Industrial Policy: हिमाचल में लागू होगी नई ग्रीन औद्योगिक नीति, प्रारूप तैयार

हिमाचल सरकार राज्य में नई ग्रीन औद्योगिक नीति लागू करने जा रही है। उद्योग विभाग की ओर से इसका प्रारूप तैयार कर लिया है और अब इसे अंतिम रूप देने के लिए विधि विभाग से कानूनी राय ली जाएगी। सरकार ने अगस्त तक नई औद्योगिक नीति का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह नीति आगामी पांच वर्षों के लिए प्रभावी रहेगी। ड्राफ्ट में पर्यावरण संरक्षण के साथ रोजगार सृजन और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेष फोकस रखा गया है। प्रदेश सरकार की नई औद्योगिक नीति में हरित और पर्यावरण अनुकूल उद्योगों को प्राथमिकता दी जाने वाली है। इसके तहत ऐसे उद्योगों को बढ़ावा देने की योजना बनाई जा रही है, जिनसे प्रदूषण कम हो और ऊर्जा की खपत भी सीमित रहे।

#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #NewGreenIndustrialPolicy #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 08, 2026, 19:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Green Industrial Policy: हिमाचल में लागू होगी नई ग्रीन औद्योगिक नीति, प्रारूप तैयार #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #NewGreenIndustrialPolicy #VaranasiLiveNews