Hathras News: नये पाठ्यक्रमों के लिए बागला कॉलेज में बनेंगे नए ब्लॉक
शहर के प्रतिष्ठित सेठ फूलचंद बागला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आने वाले समय में नए रोजगारपरक और आधुनिक पाठ्यक्रम शुरू होने जा रहे हैं। इसके मद्देनजर कॉलेज प्रबंधन ने परिसर के विस्तार का निर्णय लिया है। कॉलेज की मुख्य इमारत के ठीक पीछे लगभग छह कमरों वाले एक नए आधुनिक ब्लॉक का निर्माण कराया जाएगा। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ की ओर से महाविद्यालय में कुछ नए रोजगारपरक व स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों को शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन से इन नए कोर्सों की एनओसी और संबद्धता मिलने की पूरी संभावना को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने बुनियादी ढांचे को पहले से मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस क्रम में मुख्य परिसर के पिछले हिस्से में नए भवन ब्लॉक के निर्माण की रूपरेखा तैयार की गई है। कॉलेज सूत्रों के अनुसार इस नए ब्लॉक में छह हवादार क्लासरूम बनाए जाएंगे, जिन्हें भविष्य में स्मार्ट क्लास के रूप में भी विकसित किया जा सकेगा। निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए आवश्यक कागजी प्रक्रिया शुरू की जा रही है। प्राचार्य प्रोफेसर महावीर सिंह छौंकर ने बताया कि जल्द ही शिलान्यास के साथ निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। नए ब्लॉक के बनने से कॉलेज में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं को बैठने की बेहतर व्यवस्था और नया शैक्षणिक माहौल मिलेगा।
#HathrasNews #BaglaCollege #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 08, 2026, 02:38 IST
Hathras News: नये पाठ्यक्रमों के लिए बागला कॉलेज में बनेंगे नए ब्लॉक #HathrasNews #BaglaCollege #VaranasiLiveNews
