UP News: यूपी में आएगी नई आयुष नीति; खुलेंगे अस्पताल, कॉलेज और दवा कंपनियां, बढ़ेगा रोजगार
उत्तर प्रदेश में आयुष कॉलेज, अस्पताल और दवा बनाने की कंपनियां खुलेंगी। प्रदेश के लोगों को सस्ते दर पर आसानी से उपचार मिले सकेगा। कंपनियों से हर्बल खेती को बढावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। आयुष में निजी निवेशक करने वालों को सरकार कई तरह की सहूलियतें देगी। इसके लिए नई आयुष पालिसी तैयार की जा रही है। प्रदेश सरकार आयुष विधा को बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अब तक खुले अस्पतालों और कॉलेजों को सुविधा संपन्न बनाया जा रहा है। आयुष में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने पर भी कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए नई आयुष नीति तैयार की गई है। इस नीति को तैयार करने से पहले विभिन्न राज्यों का अध्ययन किया गया है।
#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #AyushPolicy #NewAyushPolicy #AyushHospital #AyushCollege #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 15, 2026, 07:31 IST
UP News: यूपी में आएगी नई आयुष नीति; खुलेंगे अस्पताल, कॉलेज और दवा कंपनियां, बढ़ेगा रोजगार #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #AyushPolicy #NewAyushPolicy #AyushHospital #AyushCollege #VaranasiLiveNews
