Agra News: नेहरू हॉकी कप की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 16 जुलाई को
आगरा। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत नेहरू हॉकी कप की सब जूनियर (अंडर-15) एवं जूनियर (अंडर-17) बालक एवं बालिका वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 16 जुलाई को सुबह 10 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी।प्रतियोगिता के संयोजक एवं पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज के प्रधानाचार्य डॉ. मानवेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद के सभी प्रधानाचार्य अपनी-अपनी विद्यालयीय टीमों को आवश्यक अभिलेखों के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने के लिए भेजें। प्रत्येक टीम को पात्रता पत्र की सात-सात प्रतियां, गत वर्ष की कक्षा की अंकतालिका, सक्षम अधिकारी की ओर से जारी जन्म प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। हाईस्कूल उत्तीर्ण खिलाड़ियों के लिए हाईस्कूल की अंकतालिका को जन्म प्रमाणपत्र के स्थान पर मान्य किया जाएगा।
#NehruHockeyCupDistrictLevelTournamentOnJuly16 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 09, 2026, 03:01 IST
Agra News: नेहरू हॉकी कप की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 16 जुलाई को #NehruHockeyCupDistrictLevelTournamentOnJuly16 #VaranasiLiveNews
