Rajasthan News: कोटा हॉस्टल में नीट अभ्यर्थी की मौत मामले में हुई CCTV जांच, कैस गई जान; पुलिस ने क्या बताया?

कोटा में एक हॉस्टल भवन से गिरकर हुई नीट अभ्यर्थी की मौत के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद इसे आत्महत्या का मामला बताया है। पुलिस के अनुसार उपलब्ध फुटेज और परिस्थितियों के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया कि छात्र ने तनाव के चलते यह कदम उठाया। उत्तराखंड के छात्र की पहचान, परीक्षा से पहले हुआ हादसा पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी 20 वर्षीय दीक्षित प्रसाद के रूप में हुई है। वह शनिवार को लैंडमार्क सिटी स्थित एक भवन की छठी मंजिल से गिर गया। यह घटना उस समय हुई, जब एक दिन बाद रविवार को प्री-मेडिकल टेस्ट आयोजित होना था। पढ़ें-Kota News:हॉस्टल की बालकनी से गिरकर छात्र की मौत, NEET परीक्षा से एक दिन पहले हुए हादसे पर उठे सवाल पढ़ाई और परीक्षा को लेकर था तनाव पुलिस के अनुसार दीक्षित प्रसाद पिछले दो वर्षों से यहां एक कोचिंग संस्थान में रहकर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी कर रहा था। वह उसी भवन की चौथी मंजिल पर एक कमरे में रहता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह अपनी पढ़ाई और परीक्षाओं को लेकर तनाव में था। जांच जारी, तथ्यों के आधार पर कार्रवाई पुलिस ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की गई और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने के बाद ही यह निष्कर्ष सामने आया। फिलहाल प्रकरण में आगे की कार्रवाई तथ्यों के आधार पर जारी है।

#CityStates #Crime #Kota #Rajasthan #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 03, 2026, 18:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rajasthan News: कोटा हॉस्टल में नीट अभ्यर्थी की मौत मामले में हुई CCTV जांच, कैस गई जान; पुलिस ने क्या बताया? #CityStates #Crime #Kota #Rajasthan #VaranasiLiveNews