Siddharthnagar News: नीलू रुंगटा अध्यक्ष, अजय महामंत्री चुने गए
- शोहरतगढ़ कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में नई समिति का गठन, समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से किया समिति का गठनसंवाद न्यूज एजेंसीशोहरतगढ़। कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में सोमवार को समाज के लोगों की बैठक बुलाई गई। इस दौरान मंदिर समिति के सफल संचालन को लेकर समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से नई समिति का गठन किया। इसमें राजेंद्र रुंगटा उर्फ नीलू रुंगटा अध्यक्ष और अजय कसौधन को महामंत्री चुना गया। इस दौरान मौजूद युवाओं ने चुने गए पदाधिकारियों के नेतृत्व में मंदिर के विकास में हर स्तर से सहयोग देने की सहमति जताई। बैठक में समिति का विस्तार करते हुए दिव्य प्रकाश उर्फ संजीव पांडेय को उपाध्यक्ष, नीरज जायसवाल (बंटी) को व्यवस्थापक, दुर्गेश कसौधन को कोषाध्यक्ष, आशीष पांडेय गुड्डू को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा सोनू निगम, सभासद सतीश वर्मा, दुर्गेश अग्रहरि, पशुपति रौनियार, रेशू ठाकुर, विक्की वर्मा, आदर्श श्रीवास्तव व विपिन उमर आदि को बतौर सक्रिय सदस्य बनाया गया।
#SIDDHARTHNAGARNEWS #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 10, 2026, 01:05 IST
Siddharthnagar News: नीलू रुंगटा अध्यक्ष, अजय महामंत्री चुने गए #SIDDHARTHNAGARNEWS #VaranasiLiveNews
