Jharkhand: सुरक्षा एजेंसियों के शिकंजे में 20 लाख का इनामी माओवादी रविंद्र गंझू, पत्नी ने किया दावा

झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिलने की खबर सामने आई है। लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लाधूप पंचायत के बांझीटोला निवासी कुख्यात माओवादी रविंद्र गंझू को सुरक्षा एजेंसियों द्वारा हिरासत में लिए जाने की सूचना है। हालांकि, देर शाम तक झारखंड पुलिस की ओर से गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पत्नी का दावा रविंद्र गंझू को हिरासत में लिया रविंद्र गंझू के पत्नी ललिता देवी का दावा है कि सुरक्षा बलों ने उसे हिरासत में लिया है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यदि गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि होती है तो यह झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के लिए नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी उपलब्धि साबित होगी। लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में लगातार अभियान चला रही थीं। रविंद्र गंझू के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज रविंद्र गंझू के खिलाफ लातेहार, चंदवा, बालूमाथ, कुडू, लोहरदगा, चतरा समेत कई जिलों में हत्या, पुलिस पर हमला, लेवी वसूली, रंगदारी और नक्सली गतिविधियों से जुड़े दर्जनों मामले दर्ज हैं। चंदवा के लुकईया मोड़ पर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर हुए हमले में चार पुलिसकर्मियों की शहादत सहित कई बड़े नक्सली हमलों में उसका नाम सामने आया था। इन घटनाओं के बाद वह सुरक्षा एजेंसियों की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल हो गया था। ये भी पढ़ें- Bankipur Vidhan Sabha: भाजपा प्रत्याशी के पास न घर, न गाड़ी; जानिए कहां तक पढ़े-लिखे हैं, संपत्ति कितनी है झारखंड पुलिस ने 15 लाख का इनाम घोषित किया था रविंद्र गंझू पर झारखंड पुलिस ने 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था, जबकि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भी उसकी गिरफ्तारी पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा था। इस प्रकार उस पर कुल 20 लाख रुपये का इनाम घोषित था। फिलहाल, पूरे मामले में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। गिरफ्तारी की पुष्टि होने पर इसे झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान की बड़ी सफलता माना जाएगा। साथ ही इससे राज्य में नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में सुरक्षा एजेंसियों को महत्वपूर्ण बढ़त मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

#CityStates #Crime #Jharkhand #Ranchi #Latehar #Police #NaxaliteRavindraGanjhu #RewardOf20Lakh #Carrying #NoOfficialConfirmation #JharkhandNews #LateharNews #RavindraGanjhu #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 08:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jharkhand: सुरक्षा एजेंसियों के शिकंजे में 20 लाख का इनामी माओवादी रविंद्र गंझू, पत्नी ने किया दावा #CityStates #Crime #Jharkhand #Ranchi #Latehar #Police #NaxaliteRavindraGanjhu #RewardOf20Lakh #Carrying #NoOfficialConfirmation #JharkhandNews #LateharNews #RavindraGanjhu #VaranasiLiveNews