नवरात्र: पहले दिन आम दिनों से 4 गुना 253 रजिस्ट्री हुईं, सबसे बड़ी महिला के नाम; शुभ मुहूर्त में संपत्ति खरीदी
चैत्र नवरात्र के पहले दिन जिले में संपत्ति रजिस्ट्री को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आम दिनों की तुलना में करीब चार गुना अधिक रजिस्ट्री दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को जिले के सातों रजिस्ट्री कार्यालयों में कुल 253 विलेख पंजीकृत हुए, जिससे सरकार को लगभग 6 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के मुकाबले भी अधिक है, जब नवरात्र के पहले दिन करीब चार करोड़ रुपये की रजिस्ट्री हुई थी। निबंधन विभाग के अनुसार, सामान्य दिनों में जहां 50 से 60 रजिस्ट्री ही होती हैं, वहीं नवरात्र के पहले दिन यह संख्या बढ़कर 253 पहुंच गई। सुबह से ही सभी रजिस्ट्री कार्यालयों में लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। शुभ मुहूर्त में संपत्ति खरीदना लाभकारी मानने की परंपरा के चलते लोगों ने बड़ी संख्या में रजिस्ट्री कराई। दिनभर अधिकांश कार्यालयों में 40 से 45 विलेखों का औसत दर्ज किया गया। हालांकि, पिंडरा रजिस्ट्री कार्यालय में आवास विकास से जुड़ी एक बड़ी रजिस्ट्री के कारण स्टाम्प शुल्क की आमद अधिक रही। यही वजह रही कि पिंडरा कार्यालय को देर रात तक खुला रखना पड़ा, ताकि सभी लंबित रजिस्ट्रियां पूरी की जा सकें।
#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 19, 2026, 23:32 IST
नवरात्र: पहले दिन आम दिनों से 4 गुना 253 रजिस्ट्री हुईं, सबसे बड़ी महिला के नाम; शुभ मुहूर्त में संपत्ति खरीदी #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
