काशी में नवरात्र का शंखनाद: मां शैलपुत्री के दर्शन को जनसैलाब, एक किमी लंबी लगी कतार; बजे घंट-घड़ियाल

सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को वाराणसी के देवी मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। अलईपुर स्थित मां शैलपुत्री के प्राचीन मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों की कतार मंदिर के बाहर करीब एक किलोमीटर तक पहुंच गई। मां के जयकारों और घंट-घड़ियाल की ध्वनि से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। भोर में मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट खुलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने कतारबद्ध होकर मां शैलपुत्री के स्वरूप के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति तथा खुशहाली की कामना की। रविवार तड़के से ही मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला शुरू हो गया था। मंदिर परिसर और आसपास के करीब 300 मीटर के दायरे में सुबह से ही शंख, घंट और घड़ियाल की आवाजें गूंजने लगीं। जय माता दी के जयकारों के बीच भक्त माता के दर्शन के लिए आतुर दिखाई दिए।

#CityStates #Varanasi #MaaShailputri #ShailputriTemple #AlaipuraTemple #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 11, 2026, 11:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




काशी में नवरात्र का शंखनाद: मां शैलपुत्री के दर्शन को जनसैलाब, एक किमी लंबी लगी कतार; बजे घंट-घड़ियाल #CityStates #Varanasi #MaaShailputri #ShailputriTemple #AlaipuraTemple #VaranasiLiveNews