Hamirpur (Himachal) News: मक्की की प्राकृतिक खेती ने पकड़ी रफ्तार, एक साल में पांच गुना बढ़ी खरीद
512 किसानों से खरीदी 267.40 क्विंटल मक्की, पिछले साल 57 किसानों से हुई थी खरीद संवाद न्यूज एजेंसीहमीरपुर। प्राकृतिक खेती की ओर किसानों का रुझान बढ़ने लगा है। प्रदेश सरकार की राजीव गांधी प्राकृतिक खेती योजना के तहत जिले में इस बार मक्की की खरीद में बढ़ोतरी दर्ज हुई। पिछले वर्ष जहां केवल 57 किसानों से 48.57 क्विंटल मक्की खरीदी गई थी, वहीं इस वर्ष 512 किसानों से 267.40 क्विंटल मक्की की खरीद हुई है। किसानों की भागीदारी के साथ मक्की की खरीद भी पांच गुना से अधिक बढ़ी है। प्राकृतिक खेती से उत्पादित मक्की के लिए सरकार की ओर से 50 रुपये प्रति किलोग्राम का समर्थन मूल्य दिया है। प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम दिलाने के उद्देश्य से कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के माध्यम से नादौन और हमीरपुर में नागरिक आपूर्ति निगम के गोदामों में खरीद केंद्र स्थापित किए। इन केंद्रों के माध्यम से जिले के विभिन्न विकास खंडों के किसानों से मक्की खरीदी गई। बमसन विकास खंड में 50 किसानों से 20.10 क्विंटल, भोरंज में 47 किसानों से 21.26 क्विंटल, बिझड़ी में 198 किसानों से 71.40 क्विंटल, हमीरपुर में 87 किसानों से 27.67 क्विंटल, नादौन में 80 किसानों से 111.77 क्विंटल और सुजानपुर में 50 किसानों से 15.20 क्विंटल मक्की खरीदी गई।नादौन विकास खंड के किसानों ने सबसे अधिक 111.77 क्विंटल मक्की बेचकर जिले की कुल खरीद में सबसे बड़ा योगदान दिया है। वहीं, किसानों की संख्या के मामले में बिझड़ी विकास खंड सबसे आगे रहा, जहां 198 किसानों ने अपनी उपज बेची।कोटखरीदी गई मक्की का भुगतान किसानों को जल्द किया जाएगा। सरकार की इस पहल से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलने के साथ अधिक किसानों को इस पद्धति से जुड़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। -राकेश धीमान, परियोजना निदेशक, आत्मा परियोजना हमीरपुर
#NaturalFarmingOfMaizeGainsMomentum;ProcurementIncreasesFivefoldInOneYear #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 23, 2026, 17:13 IST
Hamirpur (Himachal) News: मक्की की प्राकृतिक खेती ने पकड़ी रफ्तार, एक साल में पांच गुना बढ़ी खरीद #NaturalFarmingOfMaizeGainsMomentum;ProcurementIncreasesFivefoldInOneYear #VaranasiLiveNews
