न्यूज डायरी: तैयब मेहता की 69+ करोड़ की पेंटिंग नया विश्व रिकॉर्ड; ईवी कार में आग, आंध्र प्रदेश में चार की मौत
भारतीय आधुनिक कला के दिग्गज कलाकार तैयब मेहता की 2002 में बनी पेंटिंग रिक्शा पुलर 69.1 करोड़ रुपये में बिकी है। आर्ट प्लेटफॉर्म वोल्टे उना की पहली नीलामी में हुई इस बिक्री ने मेहता के लिए नीलामी का नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। यह चौथी सबसे महंगी भारतीय कलाकृति भी बन गई। मेहता की पिछली पेंटिंग ट्रस्ड बुल अप्रैल 2025 में 61.80 करोड़ रुपये में बिकी थी। ईवी कार में लगी आग, आंध्र प्रदेश में चार की मौत आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में विजयवाड़ा वेस्ट बाईपास पर सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद एक इलेक्ट्रिक कार में आग लग गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत नाजुक है। पुलिस के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह जल गई और उसमें सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि सभी लोग नंबुरु में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। सोशल मीडिया पर घटना के कई वीडियो सामने आए हैं। इनमें इलेक्ट्रिक कार से उठता धुएं का घना गुबार दिखाई दे रहा है।
#IndiaNews #National #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 13, 2026, 04:02 IST
न्यूज डायरी: तैयब मेहता की 69+ करोड़ की पेंटिंग नया विश्व रिकॉर्ड; ईवी कार में आग, आंध्र प्रदेश में चार की मौत #IndiaNews #National #VaranasiLiveNews
