न्यूज डायरी: हाईकोर्ट का फैसला- शादीशुदा बेटी को पारिवारिक पेंशन नहीं; चिकन नेक की बढ़ेगी सुरक्षा
महज आर्थिक तौर से माता-पिता पर निर्भर होने के आधार पर बेटी पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं हो जाती कलकत्ता हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर यह टिप्पणी की। न्यायमूर्ति ऋतव्रतकुमार मित्र ने कहा कि इसके लिए बेटी का अविवाहित, तलाकशुदा या विधवा होने के साथ ही पेंशन पाने वाले माता-पिता पर उसकी आर्थिक निर्भरता साबित होना भी जरूरी है। उन्होंने गायत्री मुखोपाध्याय की ओर से दायर पारिवारिक पेंशन की याचिका खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। न्यायमूर्ति मित्र ने आगे कहा कि सामान्य स्थिति में बेटी का पारिवारिक पेंशन पर स्वत: अधिकार नहीं होता। तय नियमों के तहत ही अविवाहित, विधवा या तलाकशुदा बेटी पारिवारिक पेंशन का दावा कर सकती है। चिकन नेक की बढ़ेगी सुरक्षानेपाल भूटान व बांग्लादेश तक होगी पहुंच;बागडोगरा-गलगलिया मार्ग को चार लेन करने की मंजूरी केंद्र सरकार ने सिलीगुड़ी गलियारे यानी चिकन नेक की सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने दार्जिलिंग में राष्ट्रीय राजमार्ग-327 के बागडोगरा-पानीटंकी-खोरीबाड़ी-गलगलिया खंड को चार लेन करने की मंजूरी दे दी है। इस पर 2,077.18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने बताया कि परियोजना पूरी होने से रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सिलीगुड़ी गलियारे की सुरक्षा और मजबूत होगी तथा नेपाल, भूटान और बांग्लादेश तक पहुंच बेहतर होगी। करीब 31.02 किमी लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण से बागडोगरा, नक्सलबाड़ी, खोरीबाड़ी और पानीटंकी में यातायात का दबाव कम होने के साथ सड़क सुरक्षा बेहतर होने की उम्मीद है। पायलट की तबीयत बिगड़ी, विमान डायवर्ट दोहा से बंगलूरू आ रहे इंडिगो विमान के पायलट की तबीयत खराब होने के बाद फ्लाइट मस्कट डायवर्ट करनी पड़ी। घटना बृहस्पतिवार की है। मस्कट पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम ने पायलट की जांच की। एक वैकल्पिक विमान और क्रू की नई टीम का इंतजाम किया गया।
#IndiaNews #National #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 04, 2026, 04:41 IST
न्यूज डायरी: हाईकोर्ट का फैसला- शादीशुदा बेटी को पारिवारिक पेंशन नहीं; चिकन नेक की बढ़ेगी सुरक्षा #IndiaNews #National #VaranasiLiveNews
