Mandi News: एनएच को बना दिया पार्किंग, जाम से बेहाल
जुलाहकड़ी से रजेरा तक बढ़ीं लोगों की मुश्किलेंसड़क के दोनों किनारों पर खड़े किए जा रहे वाहन कई बार एंबुलेंस भी फंस जाती है जाम में संवाद न्यूज एजेंसीचंबा। जुलाहकड़ी से रजेरा तक एनएच के किनारे इन दिनों पार्किंग जोन में तब्दील हो गए हैं। सड़क के दोनों किनारों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से सड़क लगातार संकरी होती जा रही है। इस कारण राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि कई बार यहां से वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं भी जाम में फंस जाती हैं। राजमार्ग के दोनों ओर बिना रोक-टोक वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे सड़क पर एक समय में दोनों दिशाओं से आने वाले वाहनों को पास देना बेहद कठिन हो जाता है। थोड़ी सी लापरवाही भी लंबा जाम लगने का कारण बन जाती है। हैरानी की बात यह है कि प्रशासनिक अधिकारियों का इस सड़क से नियमित आवागमन होने के बावजूद अब तक समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर सख्ती से कार्रवाई की जाए और नियमित निगरानी की व्यवस्था हो तो इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।वाहन चालकों सोनू कुमार, रमेश कुमार, दलीप कुमार, शिवम कुमार, करनैल सिंह, अभय कुमार आदि का कहना है कि सड़क के दोनों ओर खड़े वाहनों के कारण सड़क बेहद संकरी हो जाती है। जब दोनों दिशाओं से वाहन एक साथ आते हैं तो जाम लगना तय हो जाता है। एक-दूसरे वाहन को पास देना मुश्किल हो जाता है और कई बार काफी देर तक वाहन रेंगते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग पर तत्काल रोक लगाई जाए। नियमित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और जरूरत पड़ने पर नो-पार्किंग क्षेत्र घोषित कर सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि हाईवे किनारे लंबे समय तक वाहन पार्क करने वालों के चालान काटे जाएंगे।
#NationalHighwayTurnedIntoAParkingLot;TrafficJamCausesChaos. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 15:48 IST
Mandi News: एनएच को बना दिया पार्किंग, जाम से बेहाल #NationalHighwayTurnedIntoAParkingLot;TrafficJamCausesChaos. #VaranasiLiveNews
