BJP National President: भाजपा राष्ट्रीय परिषद में अलीगढ़ से विवेक, एटा से राजवीर सिंह शामिल

भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष के चयन के बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में बनाई गई राष्ट्रीय परिषद में अलीगढ़ जिले के दो भाजपा नेताओं को सदस्य के रूप में स्थान मिला है। इसमें अलीगढ़-हाथरस खंड से विवेक सारस्वत व एटा-कासगंज खंड से राजवीर सिंह राजू को सदस्य नामित किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन के लिए बनाई गई राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों द्वारा मतदान किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश स्तर से जिला-खंडवार नामित किए गए सदस्यों की सूची जारी की गई है। बता दें कि यह सूची एक जिले से एक सदस्य के अनुसार बनाई जाती है। पूर्व में हाथरस-अलीगढ़ का व कासगंज एटा का हिस्सा रहा है। राष्ट्रीय परिषद में अलग जिले बनने के बाद भी पुराने परिसीमन के अनुसार ही सदस्य बनाए गए हैं। दोनों के सदस्य बनने पर समर्थकों ने बधाई दी है। प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा कार्यक्रम में जिले से पहुंचे भाजपाई भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी के घोषणा कार्यक्रम में रविवार को जिला स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। प्रदेश स्तर के बुलावे पर रविवार को यहां से वर्तमान व पूर्व जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, सभी जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, विधानसभा स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। घोषणा कार्यक्रम के साथ-साथ स्वागत कार्यक्रम में वे शामिल हुए। साथ में नए प्रदेशाध्यक्ष से व्यक्तिगत मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर जिला व महानगर के संगठनात्मक ढांचे पर भी बात हुई। नए प्रदेशाध्यक्ष ने भी सभी का आभार जताया। नई जिला-महानगर कमेटी पर भी मंथन शुरू प्रदेश स्तर से जिला व महानगर अध्यक्ष पद पर घोषणा के बाद अब नई जिला व महानगर कमेटी पर भी मंथन शुरू हो गया है। दोनों अध्यक्षों के द्वारा नई कमेटी बनाने के लिए वरिष्ठों से राय ली जा रही है। इसमें सभी वरिष्ठ व कर्मठ कार्यकर्ताओं को स्थान देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए नए व पुराने कार्यकर्ता स्थान पाने के लिए भी एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। संकेत हैं कि बहुत जल्द दोनों अध्यक्ष नई कमेटी प्रदेश व क्षेत्र की संस्तुति पर घोषित कर सकते हैं।

#CityStates #Aligarh #BjpNationalPresident #BjpNationalCouncil #AligarhBjp #VivekSarswat #RajveerSinghRajuBhaiya #EtahNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 14, 2025, 21:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




BJP National President: भाजपा राष्ट्रीय परिषद में अलीगढ़ से विवेक, एटा से राजवीर सिंह शामिल #CityStates #Aligarh #BjpNationalPresident #BjpNationalCouncil #AligarhBjp #VivekSarswat #RajveerSinghRajuBhaiya #EtahNews #VaranasiLiveNews