Aligarh News: नंदनकानन एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल, अलीगढ़ स्टेशन पर खड़ी रही 32 मिनट, यात्री रहे परेशान
दिल्ली से कानपुर जाते समय अलीगढ़ स्टेशन पहुंचने से पहले ही नंदनकानन एक्सप्रेस (02815) के इंजन में 16 अप्रैल को तकनीकी खराबी आ गई। ट्रेन के इंजन में आई खराबी की जानकारी लोको पायलट ने तत्काल कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद स्थानीय रेलवे प्रशासन ने दूसरा इंजन मंगवाया और अलीगढ़ स्टेशन पर खराब इंजन को बदल दिया गया। इस दौरान ट्रेन प्लेटफार्म संख्या तीन पर करीब 32 मिनट तक खड़ी रही। ट्रेन दोपहर करीब 02:45 बजे प्लेटफार्म पर पहुंची थी और इंजन बदलने के बाद दोपहर 03:17 बजे गंतव्य के लिए रवाना कर दी गई। इस दौरान भीषण गर्मी के चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे बदला गया, जिसके बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।
#CityStates #Aligarh #UttarPradesh #NandankananExpress #AligarhRailwayStation #AligarhNews #DelhiToKanpurTrain #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 15:50 IST
Aligarh News: नंदनकानन एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल, अलीगढ़ स्टेशन पर खड़ी रही 32 मिनट, यात्री रहे परेशान #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #NandankananExpress #AligarhRailwayStation #AligarhNews #DelhiToKanpurTrain #VaranasiLiveNews
