रामगढ़ हादसा: स्कूल संचालक का पूरा परिवार खत्म, शव पर रोने के लिए अब गांव और रिश्तेदार
रोंगटे खड़ा कर देने वाला- यही कह सकते हैं इस हादसे के बाद। स्कूल-कॉलेज के बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ स्कूल संचालक के रूप में पहचान थी विवेकानंद कुमार की। नालंदा में ठीकठाक लोग जानते थे। लेकिन, अब जानने की वजह दूसरी हो गई। एक साथ इनका पूरा परिवार खत्म हो गया रामगढ़ हादसे में। विवेकानंद कुमार खुद, उनकी मां, पत्नी, सभी बच्चे, मौसेरे भाई, मौसेरी बहन और उनका परिवार यह गिनती नहीं, बल्कि दु:खदायी खबर है हरेक के लिए। पूरा गांव-इलाका सदमे में है। लोग घर पर जुट रहे हैं। शवों का इंतजार हो रहा है, क्योंकि जिंदा तो एक ड्राइवर ही बचा। इस परिवार का तो कोई नहीं। रजरप्पा यात्रा पर निकले सभी 13 लोगों की मौत हो गई। रात दो बजे स्कॉर्पियो की हाइवा से टक्कर नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र अंतर्गत जांघारों गांव के लोगों पर शनिवार देर रात काल बनकर टूटा एक भीषण सड़क हादसा। गांव के 14 लोग एक ही स्कॉर्पियो में सवार होकर झारखंड के रामगढ़ जिले स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए जा रहे थे। लेकिन, मंजिल तक पहुंचने से पहले ही रांची-पटना मुख्य मार्ग (एनएच-33) पर रामगढ़ के पैंकी इलाके के समीप देर रात करीब दो बजे एक अज्ञात वाहन से उनकी स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर हो गई। इस दिल दहला देने वाली दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में शिक्षक का परिवार और रिश्तेदार मृतकों की पहचानविवेकानंद कुमार (40), उनकी पत्नी अमृता देवी (35), बेटी सोनाली कुमारी (16) बेटे शुभम कुमार (12) वअमन कुमार (9) औरमां प्रविला देवी (65) के रूप में हुई। साथ में जान गंवाने वालों मेंविवेकानंद के ममेरा भाई चंदन (22) व राजेश (23), मौसेरा भाईभाई सिंटू कुमार (25) के साथमौसेरी बहन किरण कुमारी व परिवार के बाकी सदस्य थे। सिंटूतेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के दनियावां गांव के निवासी थे, जबकि किरण कुमारीसिलाव थाना क्षेत्र के कड़ाह गांव में रहती थीं। शव लेने के लिए रिश्तेदार झारखंड पहुंचे, गांव में मातम प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से गांव तक पहुंची जानकारी के अनुसार रात करीब दो बजे हुई यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के सामने का हिस्सा अंदर धंस गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि, नालंदा के अकौना गांव निवासी ड्राइवर नंदन कुमार के अलावा गाड़ी के अंदर कोई जिंदा नहीं मिला।जांघारों गांव में एक साथ 13 लोगों की मौत की सूचना मिलते ही हर तरफ मातम पसरा हुआ है और रिश्तेदार शवों को लेने के लिए झारखंड पहुंच गए हैं।
#CityStates #Crime #Bihar #Jharkhand #Patna #BiharNews #Nalanda #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 29, 2026, 07:27 IST
रामगढ़ हादसा: स्कूल संचालक का पूरा परिवार खत्म, शव पर रोने के लिए अब गांव और रिश्तेदार #CityStates #Crime #Bihar #Jharkhand #Patna #BiharNews #Nalanda #VaranasiLiveNews
