नालागढ़ धमाका: पंजाब में पकड़े दोनों आरोपियों को हिमाचल लाएगी पुलिस, जानें पूरा मामला
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ पुलिस स्टेशन के समीप विस्फोट करने के मामले में पंजाब में गिरफ्तार दो आरोपियों को पुलिस कोर्ट के माध्यम से ट्रांसफर कर हिमाचल लाएगी। हालांकि, अभी तक नालागढ़ पुलिस के पास पंजाब पुलिस की ओर से लिखित में कोई सूचना नहीं है। 1 जनवरी को नालागढ़ के पुलिस स्टेशन के समीप एक जोरदार धमाका हुआ था। इसमें साथ लगते एक दर्जन मकानों की खिड़कियों के शीशे टूट गए थे। बाद में आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर इसकी जिम्मेदारी ली थी। संगठन का आरोप था कि हिमाचल के बीबीएन स्थित निजी कंपनियों में नशीला पदार्थ तैयार होता है और वह पुलिस की निगरानी में पंजाब में सप्लाई होता है। इससे पंजाब के युवा नशेड़ी हो गए हैं।
#CityStates #Shimla #NalagarhBlast #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 20:36 IST
नालागढ़ धमाका: पंजाब में पकड़े दोनों आरोपियों को हिमाचल लाएगी पुलिस, जानें पूरा मामला #CityStates #Shimla #NalagarhBlast #VaranasiLiveNews
