Pilibhit News: नगर पंचायत के कार्यों में व्यवधान डालने का आरोप, अध्यक्ष ने डीएम को दिया पत्र, जांच की मांग

पीलीभीत की नगर पंचायत नौगवां पकड़िया के कार्यों में व्यवधान डालने समेत अन्य मामलों से नाराज अध्यक्ष संदीप कौर सोमवार को समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र दिया। आरोप लगाया कि नगर पंचायत क्षेत्र के कुछ असामाजिक तत्व और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग जनप्रतिनिधियों का नाम लेकर खुद को प्रभावशाली बताने का प्रयास करते हैं। ऐसे लोग लंबे समय से नगर पंचायत के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप कर रहे हैं, जिससे विकास कार्यों और योजनाओं के संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही है। पत्र में कहा गया है कि हाल के दिनों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों से अवैध वसूली का प्रयास किए जाने और धमकी देने संबंधी शिकायतें सामने आई हैं। आरोप है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा लाभार्थियों से धनराशि की मांग की गई और इंकार करने पर उनके विरुद्ध शिकायतें करने व आवास स्वीकृति रद्द कराने की धमकी दी गई। इससे लाभार्थियों में भय और असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है और योजना के प्रति नकारात्मक माहौल बन रहा है।

#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #NagarPanchayatChairman #Protest #Pilibhit #DevelopmentWork #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 09:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pilibhit News: नगर पंचायत के कार्यों में व्यवधान डालने का आरोप, अध्यक्ष ने डीएम को दिया पत्र, जांच की मांग #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #NagarPanchayatChairman #Protest #Pilibhit #DevelopmentWork #VaranasiLiveNews