मैसूरू दशहरे में फिर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड: 3473 ड्रोन उड़े और बन गया मोर, 20 हजार से ज्यादा लोग बाहर जुटे

मैसूरू दशहरा ड्रोन शो ने एक बार फिर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाई है। रविवार रात बन्नीमंटप इलाके के टॉर्चलाइट परेड ग्राउंड में 3,473 ड्रोन आसमान में उड़े और राष्ट्रीय पक्षी मोर की एक विशाल आकृति बनाई, जो नाचती हुई लग रही थी। 20 मिनट के ड्रोन शो में 12 अलग-अलग दृश्य दिखाए गए, जिसमें नाचते मोर के अलावा चामुंडेश्वरी, सुनहरे हौदे वाला हाथी और सुदर्शन चक्र जैसे स्थानीय विरासत के प्रतीक प्रदर्शित किए गए। क्षमता से अधिक लोग मौजूद, 20 हजार से ज्यादा ने बाहर से देखा ड्रोन शो की पहली दो शाम यानी 17 और 18 अक्तूबर को टॉर्चलाइट परेड ग्राउंड में 40,000 से ज्यादा लोग मौजूद थे, जबकि क्षमता 33,500 है। 20,000 से अधिक लोग आयोजन स्थल के बाहर भी जमा हुए थे। ये भी पढ़ें:30 की उम्र में बिगड़ने लगे पीरियड्स: न करें नजरअंदाज; हार्मोनल बदलाव हो सकता है वजह 21 अक्तूबर तक चलने वाले इस ड्रोन शो का आयोजन आईआईटी-दिल्ली की स्टार्टअप कंपनी बॉटलैब डायनामिक्स और चामुंडेश्वरी इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कॉरपोरेशन ने किया है।

#IndiaNews #National #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 20, 2026, 04:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



मैसूरू दशहरे में फिर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड: 3473 ड्रोन उड़े और बन गया मोर, 20 हजार से ज्यादा लोग बाहर जुटे #IndiaNews #National #VaranasiLiveNews