Bihar: गोविंद शर्मा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, शूटर राजा सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट; कई ठिकानों पर रेड
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित शूटर गोविंद शर्मा हत्याकांड की जांच तेज हो गई है। पुलिस को साहेबगंज थाना क्षेत्र निवासी फरार शूटर राजा सिंह के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट मिल गया है। वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश तेज कर दी है। राजा सिंह की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी शूटर गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने राजा सिंह की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट की मांग की थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। इसके बाद विशेष पुलिस टीम लगातार उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी घटना के बाद से फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई जिलों में अभियान चलाया जा रहा है। डॉ. जैस्मीन की अग्रिम जमानत पर आज सुनवाई गौरतलब है कि मनियारी थाना क्षेत्र निवासी शूटर गोविंद शर्मा हत्याकांड में नामजद आरोपी पटना निवासी डॉ. जैस्मीन परवीन की अग्रिम जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। मामले के जांच अधिकारी (आईओ) ने अदालत से डॉ. जैस्मीन का आपराधिक इतिहास प्रस्तुत करने के लिए समय मांगा। अब इस याचिका पर 16 जुलाई को सुनवाई होगी। गोविंद शर्मा की पत्नी ने अपनी प्राथमिकी में डॉ. जैस्मीन पर भी हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। अपार्टमेंट में गोली मारकर की गई थी हत्या 31 मई की रात करीब 10 बजे नगर थाना क्षेत्र के अमर सिनेमा रोड स्थित आइकॉन टावर के एक अपार्टमेंट में कार पार्क कर फ्लैट की ओर जा रहे शूटर गोविंद शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद उनकी पत्नी रीना ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें कुमार रंजनय उर्फ ओंकार सिंह, बाबुल चौधरी और गोविंद की कथित प्रेमिका डॉ. जैस्मीन परवीन को नामजद आरोपी बनाया गया। यह भी पढ़ें:जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, खत्म होगी पानी के लिए जंग! क्या बदलेगी समस्तीपुर की तस्वीर तीन आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल पुलिस इस मामले में बाबुल चौधरी, सौरव कुमार और ओंकार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब फरार आरोपी राजा सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद मामले में और महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।
#CityStates #Muzaffarpur #BiharNews #MuzaffarpurNews #मुजफ्फरपुरन्यूज #गोविंदशर्माहत्याकांड #राजासिंह #गिरफ्तारीवारंट #शूटरराजासिंह #नगरथाना #मुजफ्फरपुरक्राइम #डॉ.जैस्मीनपरवीन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 16, 2026, 10:55 IST
Bihar: गोविंद शर्मा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, शूटर राजा सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट; कई ठिकानों पर रेड #CityStates #Muzaffarpur #BiharNews #MuzaffarpurNews #मुजफ्फरपुरन्यूज #गोविंदशर्माहत्याकांड #राजासिंह #गिरफ्तारीवारंट #शूटरराजासिंह #नगरथाना #मुजफ्फरपुरक्राइम #डॉ.जैस्मीनपरवीन #VaranasiLiveNews
