Bihar: दरवाजे पर खेलती मासूम को उठा ले गए कुत्ते, मां-बाप की आंखों के सामने बुझ गई जिंदगी
मुजफ्फरपुर जिले में आवारा कुत्तों का दहशत अब भी कायम है। बीते दिनों 40 लोगों पर कुत्तों के हमले का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। ताजा मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के अब्दुल नगर पंचायत के राजापुनस गांव का है, जहां घर के दरवाजे पर खेल रही एक मासूम बच्ची को आवारा कुत्तों के झुंड ने उठा लिया और उस पर हमला कर दिया। इलाज से पहले ही मासूम कीमौत कुत्तों के झुंड के हमले में गंभीर रूप से घायल मासूम की इलाज से पहले ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत बच्ची की पहचान मुकेश कुमार सहनी की डेढ़ वर्षीय पुत्री रूक्मणी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और परिजनों में चीत्कार मच गया। परिजनों ने क्या बताया घटना को लेकर मृतका के पिता मुकेश कुमार ने बताया कि आज सुबह उनकी बेटी घर के बाहर दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान आधा दर्जन की संख्या में आवारा कुत्ते आए और बच्ची को उठाकर नोचने लगे। बच्ची की चीख सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े, तब तक सभी कुत्ते भाग गए। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उनकी एक ही बेटी थी, जिसे आवारा कुत्तों ने अपना शिकार बना लिया। परिवार बेहद गरीब है। ये भी पढ़ें:मजदूरी से लौट रहे थे, घर पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें; हादसे में तीन की मौत, छह जिंदगी से जूझ रहे कुत्तों के झुंड का हमला लगातार जारी वहीं, घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा कुत्तों के झुंड का हमला लगातार जारी है। इससे पहले भी कई लोगों पर हमला हो चुका है और अब एक मासूम की जान चली गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द कार्रवाई कर आवारा कुत्तों को इलाके से हटाया जाए, अन्यथा वे खुद कदम उठाने को मजबूर होंगे। साथ ही, पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने और ग्रामीणों को इस दहशत से मुक्ति दिलाने की भी मांग की गई है।
#CityStates #Bihar #Muzaffarpur #AhiyapurPoliceStation #StrayDogs #AttackOnGirl #DeathOfInnocent #PackOfDogs #OneAndAHalfYearOldGirl #RukminiKumari #PainfulIncident #PanicAmongVillagers #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 11:47 IST
Bihar: दरवाजे पर खेलती मासूम को उठा ले गए कुत्ते, मां-बाप की आंखों के सामने बुझ गई जिंदगी #CityStates #Bihar #Muzaffarpur #AhiyapurPoliceStation #StrayDogs #AttackOnGirl #DeathOfInnocent #PackOfDogs #OneAndAHalfYearOldGirl #RukminiKumari #PainfulIncident #PanicAmongVillagers #VaranasiLiveNews
