Bihar News: सड़क हादसे में शिक्षक की दर्दनाक मौत, स्कूल से ड्यूटी कर लौटने के दौरान कंटेनर ने रौंदा

मुजफ्फरपुर जिले में एक सड़क दुर्घटना में शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षक अपने स्कूल से बाइक से लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। यह हादसा गरहा थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर–दरभंगा फोर लेन के पास हुआ। ओमकार ठाकुर के रूप में हुई मृतक की पहचान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक शिक्षक की पहचान काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के निवासी ओमकार ठाकुर (48 वर्ष) के रूप में की गई है। एग्जाम इंचार्ज के पद पर कार्यरत थेओमकार जानकारी के अनुसार, ओमकार ठाकुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में एग्जाम इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे। वे आज अपनी ड्यूटी समाप्त करके लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौत मौके पर ही हो गई और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। ये भी पढ़ें:स्कूल से लौट रहे छात्र को बदमाशों ने सिर में मारी गोली, कोमा में जिंदगी और मौत से लड़ रहा जंग पुलिस ने क्या बताया हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार, स्कूल के शिक्षक और छात्र-छात्राओं में गहरा शोक छा गया है। गरहा थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।

#CityStates #Muzaffarpur #BiharNews #MuzaffarpurNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 18:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: सड़क हादसे में शिक्षक की दर्दनाक मौत, स्कूल से ड्यूटी कर लौटने के दौरान कंटेनर ने रौंदा #CityStates #Muzaffarpur #BiharNews #MuzaffarpurNews #VaranasiLiveNews